Home > लाइफस्टाइल > पति बात नहीं करता तो मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता? दूसरे के पतियों से काम चल जाता है, ‘मैच्योर बीवी’ का वीडियो वायरल

पति बात नहीं करता तो मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता? दूसरे के पतियों से काम चल जाता है, ‘मैच्योर बीवी’ का वीडियो वायरल

Mature Biwi Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी. वीडियो में एक महिला यह कहते हुए नजर आ रही है कि, “पति बात नहीं करता तो मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता है, दूसरों के पति से काम चल जाता है. जानिए, फिर क्या कह रहे लोग-

By: Lalit Kumar | Published: May 31, 2026 9:37:34 PM IST



Mature Biwi Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजब-अजब वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी. वीडियो में एक महिला यह कहते हुए नजर आ रही है कि, “पति बात नहीं करता तो मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता है, दूसरों के पति से काम चल जाता है. विवाहित महिला का बयान खूब चर्चा में है. महिला के इस बयान के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे रिश्तों में बढ़ती दूरियों, बेवफाई और भरोसे की कमी से जोड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि यह सिर्फ गुस्से या मजाक में कही गई बात हो सकती है.    

वीडियो में महिला साफ-साफ कहती है, “मेरा पति मुझसे बात नहीं करता, महीनों गुजर जाते हैं लेकिन कोई बात नहीं. दूसरे के पति तो हैं ना, वे बात करते हैं, मन की बात सुनते हैं.” यह बयान सुनकर कई लोग हैरान रह गए. कुछ यूजर्स इसे महिला की मजबूरी बता रहे हैं तो कुछ इसे गलत रिश्तों को बढ़ावा देने वाला मान रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि पति-पत्नी के रिश्ते में नाराज़गी और विवाद होना आम बात है, लेकिन उसका हल किसी तीसरे व्यक्ति में तलाश करना रिश्ते को और कमजोर कर सकता है. 

बाहर के पुरुष करते हैं भावनात्मक सपोर्ट

इस रील्स और शॉर्ट्स वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुका है. महिला ने आगे बताया कि आजकल की शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी के बीच कम्युनिकेशन की भारी कमी है. पति काम, दोस्तों और मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में पत्नी अकेली पड़ जाती है. उसने कहा कि जब अपना पति साथ नहीं देता तो बाहर के पुरुष भावनात्मक सपोर्ट देते हैं. महिला ने इसे अपना “सॉल्यूशन” बताया. यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक तरफ लोग महिला की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आलोचना हो रही है. कई महिलाएं कमेंट में लिख रही हैं कि उनके घर में भी यही स्थिति है. पति रात को घर आता है, खाना खाता है और सो जाता है. बातचीत नाम को भी नहीं होती कुछ पुरुषों ने भी लिखा कि पत्नी भी घर-परिवार में व्यस्त रहती है, दोनों तरफ से कोशिश जरूरी है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

नेटवर्क18 में छपी एक रिपोर्ट में रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, शादी में कम्युनिकेशन सबसे महत्वपूर्ण चीज है. जब पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद हो जाती है तो रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है. ऐसे में बाहर से भावनात्मक सपोर्ट लेना खतरनाक हो सकता है. कई मामलों में यह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में बदल जाता है. महिला का वीडियो वायरल होने के बाद कई यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने इस पर अपनी राय दी. कुछ लोगों ने इसे “आधुनिक औरत की हिम्मत” बताया तो कुछ ने “रिश्तों के टूटने का सबूत”. 

फुट कॉन्फिडेंट में दिख रही महिला

वीडियो में महिला काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है. उसने कहा कि वह अपनी जरूरतों को समझती है और उन्हें पूरा करने का तरीका भी जानती है. यह घटना आज के समय की सच्चाई को दर्शाती है. काम की भागदौड़, मोबाइल एडिक्शन और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से कई जोड़े एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं. पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध तो हो सकते हैं लेकिन भावनात्मक जुड़ाव कम हो गया है. ऐसे में ‘मैच्योर बीवी’ जैसी महिलाएं अपना रास्ता खुद ढूंढ लेती हैं.

Advertisement