Home > लाइफस्टाइल > शैंपू बदलने से कुछ नहीं होगा! जावेद हबीब ने बताया बालों को धोने का ‘गोल्डन रूल’, पहले दिन से दिखेगा फर्क!

शैंपू बदलने से कुछ नहीं होगा! जावेद हबीब ने बताया बालों को धोने का ‘गोल्डन रूल’, पहले दिन से दिखेगा फर्क!

जावेद हबीब का मानना है कि हेयर वॉश करने के लिए किसी महंगे शैंपू की कतई जरूरत नहीं है. आप यदि सही प्रोसेस फॉलो करते हैं तो हेयर लैंथ अच्छी रहेगी और बालों से जुड़ी प्रॉबलम्स भी परेशान नहीं करेगीं. खुद जावेद हबीब से जानिए वो तरीका-

By: Kajal Jain | Published: May 16, 2026 5:22:03 PM IST



Jawed Habib Shampoo Hacks: महिला हो या पुरुष, बाल झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान है. कुछ लोग शैंपू बदलते रहते हैं तो कुछ लोग होम रेमेडी करते-करते थक जाते हैं, लेकिन बाल का झड़ना कैसे रोका जाए, ये कोई नहीं जानता. इस दिक्कत पर बात करते हुए जावेद हबीब ने कई मिथ क्लियर किए. उन्होंने बताया कि हमारे दादा-परदादा के समय साबुन-शैंपू नहीं थे, फिर भी उनके बाल काले और घने हुआ करते थे. हेयर फॉल के लिए खराब पानी को भी पूरी तरह जिम्मेदार नहीं है. जावेद हबीब की मानें तो हमारे बाल धोने का तरीका गलत हो सकता है, इसलिए उन्होंने हेयर वॉश और कंडीशनिंग से जुड़े टिप्स शेयर किए हैं. आप भी जान लें.

क्या कहते हैं जावेद हबीब?

एक इंटरव्यू में जावेद हबीब कहते हैं कि आपकी पिछली पीढ़ी के पास न शैंपू था, न साबुन था और न ही सैलून थे. फिर भी बालों की सफाई होती थी. आज भी बालों की सफाई उतनी ही इफेक्टिव तरीके से कर सकते हैं. फिर चाहे आपके इलाके का पानी कितना ही खराब क्यों न हो. आपको हेयर वॉश करने के लिए सिर्फ एक सही चीज चुनने की जरूरत है.

कैसे कंट्रोल होगा हेयर फॉल?

जावेद हबीब कहते हैं कि खराब पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए आप पोर्टेबल वॉटर फिल्टर ट्राई कर सकते हैं. ये नए जमाने का सबसे सुविधाजनक तरीका है, जो पानी में मौजूद माइक्रो टॉक्सिंस से होने वाले हेयर फॉल को कुछ ही दिन में ट्रीट कर सकता है. यदि आप इसे नहीं खरीद सकते तो निराश मत होइए. हेयर स्पेशलिस्ट ने एक और ट्रिक शेयर की है.

  • जावेद हबीब ने बताया कि हेयर वॉश करने से पहले बालों में ठीक तरह से ऑयलिंग कीजिए और बालों को अच्छे से कॉम्ब कर लीजिए.
  • बालों में तेल लगाकर 5 मिनट छोड़ दीजिए और किसी भी शैंपू से वॉश कर लीजिए.
  • इस तरह से हेयर वॉश करके आप पानी को डायल्यूट कर देते हैं, जिससे स्कैल्प या लैंथ पर बुरा असर नहीं होता.
  • ये डायल्यूशन ही खराब पानी के साइड इफेक्ट से निपटने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका है.

कैसे लंबे होंगे बाल?

हेल्दी, घने और लंबे बालों के लिए जावेद हबीब सरसों का तेल लगाने की सलाह देते हैं, जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है. हमेशा हेयर वॉश करने से पहले बालों में तेल लगाएं. जावेद हबीब कहते हैं कि आप जितना ज्यादा बालों को धोते हैं और साफ रखते हैं. आपके बाल उतना ही लंबा चलते हैं.

ये भी पढें:-पुरुष ही क्यों होते हैं गंजे, महिलाएं क्यों नहीं? ‘बाल गायब’ होने की ये वजह जानकर पकड़ लेंगे अपना सिर!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement