साल 2026 के मेट गाला के प्री-पार्टी इवेंट में दुनिया की बड़ी हस्तियों और नामी सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं ईशा अंबानी ने अपनी एपीयरेंस और लुक से इवेंट में प्रेजेंट सेलेब्रिटीज और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहीं. इस इवेंट में ईशा अंबानी ने इंडियन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्वदेश परिधान के डिजाइन वाली एक स्पेशल ड्रेस पहनीं, जिसके साथ मैचिंग ज्वेलरी स्पेशल अट्रैक्शन बन गई. जानें ईशा अंबानी के इस आउटफिट और लुक की खूबियां-
आउटफिट ने बटोरी सुर्खियां
वोग के 2026 मेट गाला प्री-पार्टी में ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा x स्वदेश के डिज़ाइनर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्वदेशी आउटफिट में 26 अलग-अलग बॉर्डर थे, जिनमें से हर एक भारत के राज्यों की शिल्पकला को प्रदर्शित करता है. इस साल मेट गाला इवेंट की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ थी, जिसे ईशा अंबानी ने अपने आउटफिट में बखूबी समेटा है. इस ड्रेस में जरी वर्क और गारा से लेकर कांजीवरम और बनारसी तक, 26 राज्यों की शिल्पकला शामिल है.
26 राज्यों की शिल्पकला
अनाइता श्रॉफ अडाजानिया द्वारा स्टाइल की गई बैंडेज ड्रेस ईशा अंबानी के बॉडी टाइप को एनहेंस कर रही थी. इस ड्रेस को स्वदेश के कारीगरों ने करीब 450 घंटों से भी अधिक समय में हाथ से बुना है. इस ड्रेस में 26 राज्यों की शिल्पकला को शामिल किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की जरी की कारीगरी, पारसी गारा कढ़ाई, माहेश्वरी बुनाई, करचोबी, आरी भरत, टिल्ला, कंथा, कांजीवरम रेशम, पैठानी और बनारसी ब्रोकेड शामिल है. स्पेशल इफेक्ट के लिए बैंडेज ड्रेस को स्ट्रैपलेस ड्रेस और फुल लैंथ दी गई.
मिनीमल मेकअप ने लगाए चार चांद
ईशा अंबानी का ओवरऑल लुक काफी ब्रीथटेकिंग था, हालांकि एक हैवी ट्रेडीशनल ड्रेस और डिजाइनर ज्वेलरी के साथ ईशा अंबानी ने अपने मेकअप को काफी मिनीमल रखा. इस दौरान ईशा का कोरल ब्लश उनकी स्माइल को हाईलाइट कर रहा था. इसी के साथ ड्रेस के ब्लैक, मरून, गोल्ड, ओरेंज और ग्रीन कलर को ईशा का लिप कलर काफी कॉम्प्लीमेंट कर रहा था.
ज्वेलरी ने खींचा ध्यान
ईशा अंबानी ने जहां अपने आउटफिट में इंडियन हिस्ट्री, ट्रेडीशन, क्राफ्टमैनशिप और मॉर्डनिटी की मिसाल पेश की. वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने फ्लोरल डायमंड इयररिंग्स और हाथफूल कैरी किए. अपनी एपीयरेंस को ट्रेडीशनल टच देने के लिए ईशा ने ‘मैजेस्टिक लेपर्ड कॉउचर’ हेयर ऑर्नामेंट भी पहना, जिसे 300 घंटे से ज्यादा समय में हाथों से तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें:- Henley Passport Index 2026: USA और जापान को पछाड़, सिंगापुर बना ‘ट्रैवल किंग, 80वें पर भारत, देखें आंकड़े

