लाइफस्टाइल। गर्मी के मौसम में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेज धूप के कारण से सेहत, स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल होती हैं। गर्मियों के दिनों में तेज धूप के होने से पसीने के साथ स्कैल्प में खुजली होती है। इससे स्कैल्पमें इरिटेशन, हेयर फॉल या फिर बालों के ड्राई नजर आने जैसी दिक्कत हो सकती है। इसलिए इससे राहत पाना बहुत जरूरी है।
एलोवेरा और पुदीने दोनों की तासीर ठंडी होती है। आप इसका हेयर मास्क बनाकर स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इससे स्कैल्प को भी ठंडक मिलेगी। इसके लिए खीरे को पांच से सात टुकड़ों में काटकरकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना चाहिए। शहद को मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए। खीरे का रस भी टोनर की तरह स्कैल्प और बालों पर लगा सकते हैं। खीरे में मौजूद कूलिंग एजेंट शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं।
एलोवेरा और नारियल तेल से बालों को ठंडक प्राप्त होती है। ताजा एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाकर सॉफ्ट पेस्ट बनाना है। इसके लिए आप ग्राइंडर का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे स्कैल्प को ठंडक के साथ ही बालों को सॉफ्ट बनाने में भी मदद होती है।
गर्मियों के दिनों में हफ्ते में दो बार बालों में शैंपू करना चाहिए। साथ ही हीटिंग हेयर टूल्स जैसे कि हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर जैसी चीजों का उपयोग कम करना चाहिए। बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल कम होता है और बाल रूखे नजर आने लगते हैं। अगर जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे पहले हीट प्रोटेक्शनसीरम का उपयोग करना जरूरी होता है।
ये भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ती गर्मी पर रेखा सरकार की नजर, सीएम ने 3000 वाटर कूलर लगाने का किया फैसला