Swapna Shastra: रात में देखे गए सपनों का हमारे जीवन से गहरा रिश्ता होता है। ऐसा माना जाता है कि हर सपना किसी न किसी आने वाली घटना का संकेत जरूर देता है। स्वप्न शास्त्र में इन संकेतों का विस्तार से वर्णन किया गया है। सपनों में दिखाई देने वाली चीज़ें या घटनाएं हमारे भविष्य में होने वाले शुभ या अशुभ परिवर्तनों का संकेत हो सकती हैं। आज हम बात करेंगे तीन ऐसी पक्षियों की, जिसे अगर आपने सपने में देख लिया तो समझ जाइये आपके अच्छे दिन आ गए हैं-
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में तोता दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं यानी तोता देखना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि तोता देखना धन लाभ का संकेत होता है। वहीं अगर आपने सपने में तोते का जोड़ा देखा है तो इसका मतलब है कि आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। तोता देखना घर में सुख-समृद्धि आने का भी संकेत है।
अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो यह आपके घर में देवी लक्ष्मी के आने का संकेत है। अगर आपको उल्लू दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होने वाली हैं। उल्लू देखना व्यापार और नौकरी में तरक्की का भी संकेत है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मोर देखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन है, इसलिए माना जाता है कि सपने में मोर देखना कार्य क्षेत्र में सफलता का संकेत देता है। साथ ही ऐसा सपना घर की सुख-समृद्धि में उन्नति का संकेत देता है।
सिगरेट-तंबाकू नहीं छोड़ा तो कटवाने पड़ेंगे हाथ-पैर, देश में तेजी से बढ़ रही ये नई बीमारी