Home > लाइफस्टाइल > बिना सड़े-गले पूरे 1 साल तक चलेंगे आम, स्वाद-सुगंध रहेंगे बरकरार: स्टोरेज की ये सीक्रेट ट्रिक बनाएगी कई काम

बिना सड़े-गले पूरे 1 साल तक चलेंगे आम, स्वाद-सुगंध रहेंगे बरकरार: स्टोरेज की ये सीक्रेट ट्रिक बनाएगी कई काम

आम का सीजन जाते ही लोग इस मीठे-रसीले फल को काफी मिस करते हैं, लेकिन अब आप चाहें तो आम का स्वाद, खुशबू और मिठास को बरकरार रखते हुए पूरे 1 साल तक स्टोर कर सकते हैं. यहां जानिए आखिर कौन-सा है वो तरीका-

By: Kajal Jain | Published: May 11, 2026 2:17:01 PM IST



Mango Preservation Hacks: गर्मी के मौसम में आम की दीवानगी जाग जाती है. कुछ लोग तो घर पर आम की पेटियां तक लाकर रख देते हैं. फिर मैंगो शेक से लेकर स्मूदी, आइसक्रीम और आम की रेसिपी का मजा लिया जाता है, लेकिन आम का सीजन जाते ही, लोग इसकी मिठास, खुशबू और स्वाद को मिस करने लगते हैं. हालांकि मार्केट में सालभर आम मिलते हैं, लेकिन न तो पहले वाला स्वाद मिलता है और न ही वो बात होती है. ऊपर से कीमतें भी आसमान छू रही होती हैं. यदि आपका भी मन आम से नहीं भर पाता है तो ये खबर आपके लिए है. अब आप चाहें तो सालभर तक आमों को स्टोर कर सकते हैं और अच्छी बात तो ये है कि आम पर न कोई दाग आता है और न ही स्वाद में फर्क पड़ता है. जान लीजिए वो तरीका.

मैंगो क्यूब्स

जब मार्केट में आम सस्ते हो जाएं तो आवश्यतानुसार खरीदकर ले आएं. पहले छिलका हटाएं और आम के टुकड़ों को क्यूब्स के आकार में काट लें. अब आम के टुकड़ों को 2 से 3 घंटे फ्रीजर में रख दें. जब आम के टुकड़े जम जाएं तो एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग में भरकर वापस फ्रीजर स्टोर कर दें. ऐसा करने से आप आम को सालभर खा पाएंगे.

मैंगो प्यूरी

आम के छिलके को हटाकर इसका गूदा निकाल लें. इस गूदे को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें. जब प्यूरी तैयार हो जाए तो रंग और स्वाद बरकरार रखने के लिए आम की प्यूरी में 2 चम्मच नींबू का रस एड कर दें. इस प्यूरी कांच के कंटेनर या बोतल में भरकर फ्रीजर में स्टोर कर दें. फिर आप सालभर मैंगो शेक और स्मूदी का मजा ले पाएंगे. 

अचार-मुरब्बा

गर्मी के सीजन में कच्चे और पके दोनों तरह के आम आते हैं, इसलिए आप चाहें तो अपने स्वादानुसार कच्चे या पके हुए आम की चटनी, अचार या मुरब्बा बनाकर रख सकते हैं. इस तरह से भी आम लंबे समय तक चल जाते हैं. 

पूरा आम स्टोर कर सकते हैं?

यदि आप आम को बिना कांट-छांट के सीधे फ्रीजर में स्टोर करते हैं तो ये कुछ ही दिनों के अंदर अपना नेचुरल रस छोड़ देता है और गलने लग जाता है. कई मामलों में आम का स्वाद भी खराब हो जाता है, इसलिए पूरा आम स्टोर करने से बचना चाहिए.

इस बात का रखें खास ध्यान

अपनी आवश्यकता के अनुसार आम के कंटेंट को छोटे कंटेनर या ज़िप लॉक बैग में रखें, क्योंकि बार-बार हवा लगने से आम का कंटेंट खराब हो सकता है. स्टोर किए गए आम को बार-बार आम को रूम टैंप्रेचर पर रखने से स्वाद पर भी असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें:-दवा से भी नहीं कंट्रोल हो रहा थायरॉइड? इन ‘हेल्दी’ दिखने वाले फूड्स में छिपा हो सकता है कारण, जल्दी कर दें अवॉइड

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement