Home > लाइफस्टाइल > बिना Cooking Oil कैसे बनाएं टेस्टी खाना? पीएम मोदी की अपील के बाद अपनाएं ये 5 किचन ट्रिक्स, डबल होगा थाली का जायका!

बिना Cooking Oil कैसे बनाएं टेस्टी खाना? पीएम मोदी की अपील के बाद अपनाएं ये 5 किचन ट्रिक्स, डबल होगा थाली का जायका!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आपके दिमाग में भी ये सवाल आया होगा कि आखिर तेल-घी के बिना खाने में स्वाद कैसे आएगा और खाना पकेगा कैसे? तो यहां जान लीजिए 5 ट्रिक्स, जो अगले साल तक आपके काम आएंगी.

By: Kajal Jain | Published: May 12, 2026 11:21:14 AM IST



देश के नागरिकों से कुकिंग की खपत 10 फीसदी तक कम करने की अपील की गई है. पीएम मोदी की इस अपील से कुछ लोग खुश हैं कि कम तला-भुना खाने से मोटापा दूर हो जाएगा, जब महिलाओं की चिंता बढ़ गई है कि बिना कुकिंग ऑयल के खाना कैसे बनाएंगे, क्योंकि लोगों को तेल के तड़के की आदत हैं, इसलिए खाने में वो स्वाद कैसे आएगा? यदि आप भी ऐसी चिंता से गुजर रहे हैं तो यहां जान लीजिए बिना ऑयल ज़ायकेदार खाना बनाने की 5 सिंपल ट्रिक, जिससे तेल भी बचेगा और उंगलियां चाटकर खाने के जायके लिए जाएंगे-

कुकिंग ऑयल कम यूज करने से क्या होगा?

इंडियन हार्ट जर्नल में 2016 में पब्लिश एक शोध के मुताबिक, जब आप तेल को बार-बार गर्म करते हैं तो अनसेचुरेटिड फैट ट्रांस फैट्स में बदलने लगते हैं और आपकी ब्लड वैसल्स को ब्लॉक कर देते हैं. बार-बार तेल के ऑक्सीडेशन से फ्री रेडिकल्स पैदा होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर एजिंग और कैंसर का खतरा पैदा करते हैं. इसमें हानिकारक कंपोनेंट बढ़ जाते हैं. तेल से बना खाना खाने के बाद हार्ट डिजीज, सूजन और मोटापे जैसी समस्याएं भी घेर सकती हैं, इसलिए भी तेल का सेवन कम करने को कहा जा रहा है.

कम तेल खाने से देश का क्या फायदा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2025-26 में करीब 19.5 अरब डॉलर के कुकिंग ऑयल का इंपोर्ट होना है यानी हमारी किचन नीड के कारण बहुत सारा पैसा आयात पर खर्च करना पड़ रहा है, जबकि तेल की खपत को कुछ कम कर दिया जाए को इंपोर्ट खर्च कम होगा. इससे देश का करंट अकाउंट डेफिसिट घटेगा और रुपये पर भी कम दबाव पड़ेगा.

बिना तेल के कैसे बनाएं खाना?

भारतीय रसोई में घी-तेल का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है, जबकि आप चाहें तो वॉटर सॉटे तकनीक के जरिए पानी में भी तड़का तैयार कर सकते हैं. प्याज, टमाटर या दूसरी सब्जियां आसानी से पानी में गल जाती हैं और स्वाद भी वैसा ही रहती है.

नॉन स्टिक पैन

नॉन स्टिक बर्तनों की खासियत है कि इनमें खाना चिपकता नहीं है. फिर चाहे कम तेल या आप बिना तेल के खाना बना लीजिए. नॉन-स्टिक या सिरेमिक पैन की यही खासियत है कि खाने बिना चिपके ज़ायकेदार बनता है

भाप में पकाना

पुराने समय में भी लोग ज्यादातर सब्जियां चूल्हे पर भाप में पकाया करते थे. आज भी खाने में वैसा स्वाद नहीं मिल पाता. यदि आप उबालकर या भाप में लौकी, तोरई, आलू, गाजर, बीन्स, पालक और मिक्स वेज को उबालकर या भाप में पकाते हैं तो ईंधन भी कम लगता है और सब्जी भी स्वादिष्ट बनती है.

ग्रेवीदार सब्जी

यदि आप स्वाद से कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते तो ग्रेवी वाली सब्जियां बेहतर विकल्प हैं, ये कम घी-तेल में दही, टमेटो प्यूरी और प्याज के पेस्ट से बनकर तैयार हो जाती है. यदि ग्रेवी को गाढ़ा करना चाहते हैं तो तेल डालने के बजाए ओट्स पाउडर, कोकोनट पाउडर, कोकोनस मिल्क, मलाई, क्रीम, दही आदि डाल सकते हैं.

स्प्रे बोतल

मार्केट में कई स्मार्ट किचन डिवाइस मिल जाएंगी जो तेल-घी की खपत को कम करने में मदद करती हैं. इसके लिए ऑयल स्प्रे बोतल या मेजरिंग स्पून का इस्तेमाल भी कर सकते है, जबकि रोस्टिंग और डीप फ्राई के लिए एयरफ्रायर एक अच्छा ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें:- 2026 Gold Rush: दुबई से भी कम कीमतों पर यहां मिल रहा है सोना, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement