Home > लाइफस्टाइल > Rice Samosa: आलू वाले समोसे को भूल जाइए! चावल से बनाएं ये चटपटा समोसा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Rice Samosa: आलू वाले समोसे को भूल जाइए! चावल से बनाएं ये चटपटा समोसा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Rice Samosa Recipe: समोसा नाम सुनते ही आंखों के सामने कुरकुरी परत और मसालेदार आलू की भरावन आ जाती है. लेकिन, अगर इस बार समोसे में आलू की जगह कुछ नया ट्राई करने का मन है, तो चावल वाला समोसा आपकी पसंदीदा स्नैक रेसिपी बन सकता है. सीखिए बनाने का आसान तरीका-

By: Lalit Kumar | Published: August 3, 2026 6:55:49 PM IST



Rice Samosa Recipe: समोसा नाम सुनते ही आंखों के सामने कुरकुरी परत और मसालेदार आलू की भरावन आ जाती है. लेकिन, अगर इस बार समोसे में आलू की जगह कुछ नया ट्राई करने का मन है, तो चावल वाला समोसा आपकी पसंदीदा स्नैक रेसिपी बन सकता है. सुनने में भले ही यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग लगे, लेकिन चावल की मसालेदार स्टफिंग से तैयार यह समोसा स्वाद में बिल्कुल भी पीछे नहीं है. खास बात यह है कि, इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और शाम की चाय से लेकर अचानक आए मेहमानों तक, हर मौके पर सर्व किया जा सकता है. 

आप अगर समोसा खाने के शौकीन हैं और नई डिशेस को ट्राई करने से भी गुरेज नहीं करते हैं तो राइस समोसा आपके लिए एक परफेक्ट रेसिपी है. इसका अलग स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. राइस समोसा बनाने में भी काफी आसान है. इसे किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका-

राइस समोसा बनाने के लिए सामग्री

  • चावल पके
  • मैदा
  • मक्खन
  • हरी प्याज कटी
  • चिली सॉस
  • तेल
  • देसी घी
  • नमक

राइस समोसा बनाने की विधि

स्टेप 1- राइस समोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करें और उन्हें कुकर में पका लें. चावल पकने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद हरी प्याज लें और उसके सफेद भाग और पत्तों के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें. अब मिक्सिंग बाउल में मैदा डालें और 1 चम्मच पिघला हुआ देसी घी डालकर मिक्स करें. इसके बाद इसमें चुटकीभर नमक डालकर मिला लें. 

स्टेप 2- फिर मैदे में थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटा गूंथने के बाद 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें. अब एक कड़ाही में मक्खन डालें और उसे गर्म करें. मक्खन पिघलने के बाद उसमें बारीक कटी हरी प्याज डालें और लगभग 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. फिर इसमें पके हुए चावल, चिली सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स कर दें. बड़ी चम्मच से चलाते हुए चावल 2 मिनट तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और चावल ठंडे होने दें. समोसे में भरने के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है.

स्टेप 3- अब मैदे का आटा लेकर उसकी लोइयां बना लें. इसके बाद एक लोई लें और उसे लंबा बेलें, फिर चाकू की मदद से बीच से काट लें. अब एक हिस्सा उठाएं और उसे कोन की तरह बनाएं और उसमें स्टफिंग की फिंलिंग कर ऊपर की तरफ के किनारे पर पानी लगाकर समोसा चिपका दें. इसी तरह एक-एक कर समोसे बनाते जाएं और उन्हें प्लेट में अलग रखते जाएं.

स्टेप 4- समोसे बनने के बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक समोसे डालकर डीप फ्राई करें. समोसे को पलटाते हुए सेकें जिससे दोनों ओर से अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं. जब समोसे क्रिस्पी और सुनहरे हो जाएं तो उन्हें प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे समोसे डीप फ्राई कर लें. खाने के लिए राइस समोसे पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं. इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

Advertisement