Home > लाइफस्टाइल > मिनटों में बनाकर खाएं रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण, वजन घटाने वालों के लिए भी बढ़िया नाश्ता

मिनटों में बनाकर खाएं रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण, वजन घटाने वालों के लिए भी बढ़िया नाश्ता

Ragi Cheela Recipe: सुबह का नाश्ता अगर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज बेसन या सूजी का चीला खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. जानिए, इसे बनाने का आसान तरीका-

By: Lalit Kumar | Published: July 31, 2026 7:56:23 PM IST



Ragi Cheela Recipe: सुबह का नाश्ता अगर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज बेसन या सूजी का चीला खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. रागी चीला स्वाद में लाजवाब होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट विकल्प है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद कुछ आसान सामग्री से ही यह मिनटों में तैयार हो जाता है.

रागी को कैल्शियम, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे डाइट में शामिल करना हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है और फाइबर की वजह से पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद मिल सकती है. यही वजह है कि वजन को मैनेज करने की कोशिश कर रहे लोग भी इसे अपने नाश्ते का हिस्सा बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं क्रिस्पी और टेस्टी रागी चीला बनाने की आसान रेसिपी.

रागी चीला बनाने के लिए सामग्री

  • रागी आटा
  • बेसन
  • प्याज
  • हरी मिर्च
  • धनिया पत्ती
  • लाल मिर्च
  • देसी घी/तेल
  • नमक

रागी चीला बनाने की विधि

रागी चीला तैयार करने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिए को बारीक काट लें. अब एक मिक्सिंग बाउल में रागी का आटा और बेसन डालें. इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद स्वादानुसार नमक, थोड़ी लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें.

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चीले का घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. घोल तैयार होने के बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे रागी और बेसन अच्छी तरह सेट हो जाएंगे और चीला बनाने में आसानी होगी.

इसके बाद तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. तैयार बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेंकें. तैयार रागी चीले को हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Advertisement