Home > लाइफस्टाइल > इम्यूनिटी और प्रोटीन दोनों बढ़ाएगा टेस्टी पनीर सलाद! केवल 5 मिनट में ऐसे करें तैयार, स्वाद भी मिलेगा दमदार

इम्यूनिटी और प्रोटीन दोनों बढ़ाएगा टेस्टी पनीर सलाद! केवल 5 मिनट में ऐसे करें तैयार, स्वाद भी मिलेगा दमदार

Paneer Salad Recipe: हर मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए भरपूर पोषण और पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है. अगर आप ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो टेस्टी भी हो, हेल्दी भी और मिनटों में तैयार भी हो जाए, तो प्रोटीन रिच पनीर सलाद आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अगर आप भी हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर पनीर सलाद को बनाना चाहते हैं तो जान लें इसकी सिंपल रेसिपी.

By: Lalit Kumar | Published: August 6, 2026 6:32:39 PM IST



Paneer Salad Recipe: हर मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए भरपूर पोषण और पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है. अगर आप ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो टेस्टी भी हो, हेल्दी भी और मिनटों में तैयार भी हो जाए, तो प्रोटीन रिच पनीर सलाद आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ताजी मौसमी सब्जियों, पनीर और हल्के मसालों से तैयार यह सलाद न सिर्फ शरीर को जरूरी प्रोटीन देता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखकर अनहेल्दी स्नैकिंग से भी बचाता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 5-7 मिनट लगते हैं. चाहे आप फिटनेस फ्रीक हों, वजन नियंत्रित रखना चाहते हों या दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हों, यह आसान रेसिपी आपके ब्रेकफास्ट को स्वाद और पोषण दोनों से भर देगी. अगर आप भी हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर पनीर सलाद को बनाना चाहते हैं तो जान लें इसकी सिंपल रेसिपी.

पनीर सलाद बनाने के लिए सामग्री

  • पनीर क्यूब्स
  • टमाटर
  • पत्तागोभी
  • मशरूम
  • ब्रोकली
  • शिमला मिर्च
  • खीरा
  • गाजर
  • नींबू रस
  • बटर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला
  • हरी धनिया पत्ती
  • नमक

पनीर सलाद बनाने की आसान विधि

स्टेप 1- घर पर प्रोटीन से भरपूर पनीर सलाद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके छोटे-छोटे चौकोर टुकड़े काट लें. इन्हें बाउल में अलग रखने के बाद पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और मशरूम के भी टुकड़े कर लें. अब एक कड़ाही में 1 चम्मट मक्खन को डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब बटर पिघल जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालें और फ्राई कर लें. 

स्टेप 2- लगभग 1 मिनट तक फ्राई करने के बाद इसमें काला नमक, सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. पनीर का रंग गोल्डन होने तक पकाएं फिर उन्हें एक कटोरी में निकाल लें.

स्टेप 3- अब कड़ाही में फिर 1 चम्मच मक्खन डालें और गर्म करें. इसमें कटी हुई सभी सब्जियां डालकर मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए कम से कम दो मिनट तक पकाएं. इसके बाद सब्जियों को भी एक बाउल में निकाल लें. इसी तरह मशरूम को भी 2 मिनट तक सॉट करें और कटोरी में निकाल लें.

स्टेप 4- अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें फ्राइड पनीर डालें. इसके बाद बाउल में फ्राइड वेजिटेबल्स (शिमला मिर्च, ब्रोकली, गाजर, मशरूम) डालें और अच्छी तरह से मिला दें. इसके बाद इसमें पत्तागोभी, टमाटर डालकर मिक्स कर दें. फिर धनिया पत्ती डालकर मिलाएं.

स्टेप 5- इसके बाद पनीर सलाद में काला नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नींबू रस डालकर मिक्स करें. पोषण और टेस्ट से भरपूर प्रोटीन रिच पनीर सलाद बनकर तैयार हो चुका है.

Advertisement