Home > लाइफस्टाइल > Kolache Poha: छोड़िए सादा पोहा… नारियल के दूध और इमली से बनाएं कोकंणी स्टाइल ‘कोलाचे पोहे’, भूल नहीं पाएंगे स्वाद

Kolache Poha: छोड़िए सादा पोहा… नारियल के दूध और इमली से बनाएं कोकंणी स्टाइल ‘कोलाचे पोहे’, भूल नहीं पाएंगे स्वाद

Kolache Poha Recipe: नाश्ते में पोहा सामने आते ही अगर मन में आता है, 'फिर वही पोहा!' तो इस बार अपनी प्लेट में थोड़ा कोकंणी ट्विस्ट ले आइए. महाराष्ट्र और कोंकण के स्वाद से जुड़ा कोलाचे पोहा साधारण पोहे से काफी अलग होता है. सीखें बनाने का सबसे आसान तरीका-

By: Lalit Kumar | Published: August 30, 2026 2:18:04 PM IST



Kolache Poha Recipe: नाश्ते में पोहा सामने आते ही अगर मन में आता है, ‘फिर वही पोहा!’ तो इस बार अपनी प्लेट में थोड़ा कोकंणी ट्विस्ट ले आइए. महाराष्ट्र और कोंकण के स्वाद से जुड़ा कोलाचे पोहा साधारण पोहे से काफी अलग होता है. इसमें पोहे के साथ नारियल के दूध और इमली के पल्प का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे हल्का खट्टा, क्रीमी और बेहद स्वादिष्ट स्वाद देता है. यानी वही पोहा, लेकिन बिल्कुल नए अंदाज में! अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और झटपट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह कोकंणी स्टाइल रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. 

अगर आप भी ब्रेकफास्ट में एक जैसे पोहे खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो कोलाचे पोहे की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. अगर आपने अब तक इस रेसिपी को नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि से एक बार नाश्ते में इसे बना सकते हैं.

कोलाचे पोहे बनाने के लिए सामग्री

  • पोहा – 2 कटोरी
  • नारियल का दूध – 3 कटोरी
  • चीनी – 2 टी स्पून
  • इमली का पल्प – 3-4 टी स्पून
  • लहसुन-अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च-धनिया पेस्ट – 2 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

कोलाचे पोहे बनाने की विधि

स्टेप 1- कोलाचे पोहे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा लें और उसे साफ कर पानी से धोएं. इसके बाद पोहे को भिगोकर कुछ देर के लिए अलग रख दें. अब नारियल लें और उसका गूदा निकालकर काट लें. इसके बाद मिक्सर में नारियल के टुकड़े डालकर थोड़ा सा पानी मिलाएं और उसका लिक्विड तैयार कर लें. 

स्टेप 2- अब इमली लें और उसके बीज निकालकर उसे पानी में गलाकर पल्प तैयार कर लें. इसके बाद लहसुन-अदरक का पेस्ट और हरा धनिया, हरी मिर्च का पेस्ट अलग-अलग तैयार कर लें.

स्टेप 3- अब एक बर्तन लें और उसमें नारियल का दूध, इमली का पल्प, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर सभी को मिला लें. इसके बाद इस मिश्रण में चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को मिक्स करें. 

स्टेप 4- अब एक बाउल लें और उसमें एक मुट्ठी भीगा पोहा डालें और उसमें पोहे का तीन गुना नारियल दूध का मिश्रण डालें. इसी अनुपात में कोलाचे पोहे बनाकर सभी को ब्रेकफास्ट में सर्व करें. ये एक बेहद हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट है.

Advertisement