Home > लाइफस्टाइल > टेस्टी भी और हेल्दी भी… घर पर बनाकर खाइए कचूमर सलाद, लंच-डिनर का बढ़ जाएगा स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

टेस्टी भी और हेल्दी भी… घर पर बनाकर खाइए कचूमर सलाद, लंच-डिनर का बढ़ जाएगा स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

How to Make Kachumar Salad: कभी-कभी खाने के साथ कुछ ऐसा चाहिए होता है जो स्वाद भी बढ़ाए और सेहत का भी ख्याल रखे. क्योंकि, रोज-रोज एक जैसा खाना बोर कर सकता है. ऐसे में कचूमर सलाद एक शानदार विकल्प हो सकता है. सीखिए बनाने का आसान तरीका-

By: Lalit Kumar | Published: August 2, 2026 4:55:21 PM IST



How to Make Kachumar Salad: कभी-कभी खाने के साथ कुछ ऐसा चाहिए होता है जो स्वाद भी बढ़ाए और सेहत का भी ख्याल रखे. क्योंकि, रोज-रोज एक जैसा खाना बोर कर सकता है. ऐसे में कचूमर सलाद एक शानदार विकल्प हो सकता है. ताजे खीरे, टमाटर, प्याज और मसालों से तैयार होने वाला यह सलाद खाने की थाली में न सिर्फ रंग भर देता है, बल्कि अपने चटपटे स्वाद से लंच या डिनर का जायका भी दोगुना कर देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न ज्यादा मेहनत चाहिए और न ही किचन में लंबा समय बिताना पड़ता है.

अगर आपको रोज-रोज वही सलाद खाना बोरिंग लगता है, तो नींबू के रस और चटपटे मसालों वाला कचूमर सलाद आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे आसानी से पसंद किया जाता है और इसे भोजन के साथ या हल्के स्नैक की तरह भी खाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका-

कचूमर सलाद बनाने की सामग्री

  • मूंगफली उबली
  • गाजर कटी
  • टमाटर कटा
  • खीरा
  • चुकंदर टुकड़ा
  • प्याज कटी
  • चाट मसाला
  • नींबू रस
  • हरी धनिया पत्ती
  • काली मिर्च पाउडर
  • जीरा पाउडर भुना
  • हरी मिर्च कटी
  • नमक

कचूमर सलाद बनाने की आसान विधि

कचूमर सलाद को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को पानी में उबाल लें, ताकि वह अच्छी तरह नरम हो जाए. समय बचाने के लिए आप मूंगफली को पहले से उबालकर फ्रिज में रख सकते हैं. सलाद तैयार करते समय उबली हुई मूंगफली को छलनी में डालकर उसका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकाल लें.

अब टमाटर, प्याज, गाजर और खीरे को धोकर बारीक-बारीक काट लें. सभी कटी हुई सब्जियों को एक बड़े बाउल में डालें और उसमें उबली हुई मूंगफली मिला दें. इसके बाद स्वादानुसार नमक, नींबू का रस और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. चाहें तो इसमें बारीक कटी हरी धनिया और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. बस तैयार है आपका चटपटा और कुरकुरा कचूमर सलाद. अब आप इसे लंच या डिनर के साथ सर्व कर सकते हैं.

Advertisement