Bread Halwa Recipe: घर में ब्रेड बच गई है और समझ नहीं आ रहा कि उसका क्या किया जाए? तो इसे फेंकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. थोड़ी सी मेहनत और कुछ आसान सामग्री की मदद से बची हुई ब्रेड से ऐसा स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जा सकता है, जिसका स्वाद आपको पारंपरिक हलवे की याद दिला देगा. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा सामान चाहिए और न ही घंटों किचन में खड़े रहने की जरूरत है. ब्रेड हलवा नाश्ते से लेकर डिनर के बाद मीठे की क्रेविंग शांत करने तक के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.
ब्रेड का हलवा बनाना काफी आसान है और स्वाद बढ़ाने का बढ़िया फूड डिश है. ज्यादातर घरों में ब्रेड आती है और कई बार जब ये बच जाती है तो इसके खराब होने का डर रहता है, ऐसे में आप अगर इन्हें जल्दी यूज कर खत्म करना चाहते हैं तो ब्रेड का हलवा भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. सीखें बनाने का आसान तरीका-
ब्रेड का हलवा बनाने के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस
- दूध
- क्रीम
- ड्राई फ्रूट्स
- इलायची पाउडर
- देसी घी
- चीनी
ब्रेड का हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1- स्वाद से भरपूर ब्रेड का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को लें और उनके चारों किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें. अब ब्रेड के बचे सफेद हिस्सो को काटकर टुकड़े कर लें. इन्हें एक बाउल में अलग रख दें. अब एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें.
स्टेप 2- जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और भून लें. लगभग 1 मिनट तक ड्राई फ्रूट्स को भूनने के बाद उन्हें एक कटोरी में निकालकर अलग रखें.
स्टेप 3- अब कड़ाही में दोबारा 1 टी स्पून घी डालें और जब घी पिघल जाए तो उसमें कटे हुए ब्रेड के टुकड़े डालकर रोस्ट करें. ब्रेड के टुकड़ों को अच्छी तरह से फ्राई करें जब तक कि उनका रंग सुनहरा न हो जाए. इसके बाद कड़ाही में दूध डाल दें और ब्रेड के टुकड़ों को बड़ी चम्मच की मदद से दूध के साथ अच्छी तरह से मैश करते हुए पकाएं. अब इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकने दें.
स्टेप 4- इसके बाद ब्रेड हलवे में क्रीम और स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब हलवा 2 मिनट तक और पकाएं जिससे चीनी हलवे के साथ अच्छी तरह से एकसार हो जाए. इसके बाद हलवे में पहले से फ्राई कर रखे ड्राई फ्रूट्स को डाल दें और अच्छे से मिला दें.
स्टेप 5- हलवे को 1 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर ब्रेड का हलवा बनकर तैयार हो चुका है. इसे सर्विंग बाउल में डालकर ब्रेकफास्ट में परोसें.