• होम
  • लाइफस्टाइल
  • गर्मियों में पपीता कितना फायदेमंद होता है, स्किन को भी ग्लोइंग बनाने में मददगार

गर्मियों में पपीता कितना फायदेमंद होता है, स्किन को भी ग्लोइंग बनाने में मददगार

गर्मी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में पानी पीने की सलाह भरपूर दी जाती है। गर्मियों में लोग तरबूज, खरबूज, लीची, पपीता, संतरा समेत सभी फलों को खाना पसंद करते हैं।

Latest Lifestyle Hindi News
inkhbar News
  • April 23, 2025 10:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

लाइफस्टाइल। गर्मी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में पानी पीने की सलाह भरपूर दी जाती है। गर्मियों में लोग तरबूज, खरबूज, लीची, पपीता, संतरा समेत सभी फलों को खाना पसंद करते हैं। कई लोग इस मौसम में पपीता खाना नुकसानदायक मानते हैं। कहा जाता है कि पपीता की तासीर गर्म होती है और इसके सेवन करने से गर्मियों में परेशानी पैदा हो सकती है। सवाल है कि क्या वाकई पपीता गर्म होता है और गर्मियों में इसे खाने से बचना चाहिए। पपीता में पपैन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो की प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। इससे पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें पपीता खाने की सलाह दी जाती है। यह और कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।

गर्मियों में खाने से क्या होता है

मेरठ की डाइटिशियन आयशा परवीन का कहना है कि पपीते की तासीर हल्की गर्म मानी जाती है। लेकिन यह शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला भी फल है, खासकर जब इसे पका हुआ खाया जाए। गर्मियों में पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाव करने में मदद होती है।

स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार

पपीता पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होने वाला फल है। इससे कब्ज की समस्या को दूर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। पपीते में मौजूद एंजाइम्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार होता है। पपीता वजन कम करने वाले लोगों के लिए अच्छा साबित होता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में उपलब्ध होता है।

किन लोगों को खाना चाहिए

पपीता की तासीर गर्म होने की वजह से कुछ लोगों को इसे ज्यादा मात्रा में खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। गर्मी में पपीते के साथ छाछ, दही और खीरा जैसी ठंडी चीजें खाना सही रहता है। ऐसा करने से शरीर में गर्मी का असर कम होगा और बैलेंस बना रहेगा।

सीमित मात्रा में सही तरीके से लें

सुबह खाली पेट पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों को इससे एलर्जी या इसे खाने से पेट में जलन हो, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। जिन लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन रहती है, उन्हें खाली पेट पपीता नहीं खाना चाहिए। पपीता गर्मी में खाना सही है लेकिन इसे सीमित मात्रा और सही तरीके से ही खाना चाहिए, जिससे कि सेहत पर भी गलत प्रभाव न पड़े। अगर आप पपीता खा रहे हैं तो सही और सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

ये भी पढ़े :  जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों को डरने की जरूरत नहीं, मदद के लिए आगे आया रेलवे, कटरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

 

Tags

summer