Home > लाइफस्टाइल > Hair Care Tips: गर्मियों में कितनी बार करें शैम्पू? एक्सपर्ट की राय जानकर बदल जाएगा हेयर केयर रूटीन

Hair Care Tips: गर्मियों में कितनी बार करें शैम्पू? एक्सपर्ट की राय जानकर बदल जाएगा हेयर केयर रूटीन

Ek Week Me Kitni Bar Shampoo Lagana Chahiye: गर्मियों के मौसम में धूल और पसीना काफी ज्यादा आता है. जिसके कारण लोग रोजाना बालों में शैंपू करने लगते हैं. आइए जानते हैं कि गर्मियों में एक हफ्ते में कितनी बार बालों में शैंपू करना चाहिए?

By: Preeti Rajput | Published: May 6, 2026 12:07:39 PM IST



Ek Week Me Kitni Bar Shampoo Lagana Chahiye: गर्मियों में मौसम में शरीर के साथ-साथ बालों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. इस मौसम में धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण के कारण बाल काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं. इसी कारण लोग इस समय रोजाना शैंपू करना शुरू कर देते हैं. गर्मियों के मौसम में स्कैल्प पर काफी पसीना आता है, जिसके कारण बाल मैले और चिपचिपे हो जाते हैं और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता  है कि गर्मी के मौसम में एक हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहि? जिससे स्कैल्प हेल्दी रहे और बाल भी खराब न हो. onlymyhealth के साथ बातचीत में रितु खरियान जो पेशे से एक कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं उनसे बातचीत की. 

एक हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए शैंपू?

रितु खरियान ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों में बालों को धूप, पसीना और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है. जिसके कारण बालों की सफाई काफी जरूरी हो जाती है. लेकिन हर व्यक्ति के बाल और स्कैल्प अलग-अलग प्रकार के होते हैं. इसलिए यह जरूरी नहीं कि एक व्यक्ति की स्कैल्प और बालों को बताई गई सावधानियां दूसरे पर भी लागू हो. लोगों को सामान्य रूप से हफ्ते में तीन-चार बार शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. लेकिन कुछ लोगों के लिए यह संख्या कम या फिर ज्यादा हो सकती है. अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आप 1-2 दिन के अंतराल में बाल धो सकते हैं. हालांकि, आपको ध्यान रखना है कि शैंपू माइल्ड होना चाहिए. अधिक केमिकल वाले शैंपू में अल्कोहल, सल्फेट और पैराबेन होने के कारण बाल खराब हो सकते हैं. हर दिन शैंपू का उपयोग करना स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए रोजाना बाल धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

IPL 2026: CSK की जीत ने बढ़ाई 3 टीमों की मुश्किलें, प्लेऑफ की रेस रोमांचक, ऐसा बन रहा समीकरण

इन बातों का रखें खास ख्याल 

  • नियमित रूप से बाल धोएं, लेकिन जरूरत से ज्यादा शैम्पू न करें.
  • अपने बालों के प्रकार के अनुसार माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
  • गीले बालों में जोर से कंघी करने से बचें, इससे बाल टूटते हैं.
  • सप्ताह में एक-दो बार तेल मालिश करें ताकि बालों को पोषण मिले.
  • हीट स्टाइलिंग (जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर) का कम उपयोग करें.
  • संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन और विटामिन भरपूर हों.
  • धूल और प्रदूषण से बालों को बचाने के लिए बाहर जाते समय सिर ढकें.

Bulldozer Action in Chandauli: चंदौली में अतिक्रमण पर सख्ती, सदर मुख्यालय में चलेगा बुलडोजर; प्रशासन अलर्ट

Advertisement