Home > लाइफस्टाइल > Funny Jokes: ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची संजना? अधिकारी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, सुनकर…

Funny Jokes: ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची संजना? अधिकारी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, सुनकर…

Joke of the day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर...

By: Lalit Kumar | Last Updated: May 6, 2026 3:11:23 PM IST



Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए केवल खानपान ही नहीं, हंसना-हंसाना भी बेहद जरूरी है. अगर आपके पास हंसने की कोई वजह न हो तो जोक्स या चुटकुलों को पढ़ सकते हैं. दरअसल, चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये मजेदार जोक्स

संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
अधिकारी- अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ 
आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी?
संजना- पति
officer- अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं कि आप ब्रेक मारेंगी…


एक 10 साल का बच्चा बहुत ध्यान से किताब पढ़ रहा था,
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां- तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा- मैं ये देखना चाहता हूं कि 
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं…


पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए– एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, 
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए,
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं.
पिता- क्यों?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है.


एक बुड्ढा बस में सीट पर अकेला बैठा था.
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गयी!
कुछ देर बाद बुढ़िया बोली- अंकल जी कहां जा रहे हो?
तो बुढा चुप बैठा रहा.
बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी, कहां जा रहे हो?
अब बुड्ढ़े से चुप नहीं रहा गया और बोला- बेटी तू बहुत सुन्दर है
जवान है, तेरे खातिर लड़का देखने जा रहा हूं.


पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- अरे, मेरे दोस्त ने ईंट मार दी.
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- हम्म… मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था…
अब चेहरे से भी खून निकल रहा है…


एक मास्टर जी के घर में 7-8 मास्टर मेहमान आ गए…
मास्टर जी की बीवी बोली, घर में चीनी नहीं है, चाय कैसे बनाऊं?
मास्टर ने कहा, तुम चाय बनाकर लाओ, बाकी मैं सम्भाल लूंगा.
बीवी चाय बनाकर ले आई, मास्टरजी ने कहा,
जिसके हिस्से में फीकी चाय आएगी, कल हम सब उनके घर
मेहमान बनकर खाने के लिए आएंगे.
सभी मास्टरों ने खुशी से चाय पी ली.
एक ने तो यहां तक कह दिया, मेरी चाय में तो इतनी चीनी है,
कि डर है कहीं डायबिटीज ना हो जाए..!

Advertisement