Summer Business Ideas 2026: गर्मी का मौसम सिर्फ तापमान बढ़ने के साथ-साथ छोटे बिजनेस की डिमांड भी बढ़ा देता है. इस मौसम में लोग ठंडी चीजें और गर्मी से राहत वाले प्रोडक्ट्स अधिक खरीदते हैं. ऐसे में अगर सही समय पर बिजनेस की शुरूआत की जाए, तो गर्मी के कुछ महीनों में अच्छी कमाई की जा सकती है. आइए जानते हैं कुछ खास बिजनेस आइडिया के बारे में…
ठंडे पेय पदार्थ
गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री काफी बढ़ जाती है. ऐसे समय में जूस, शेक, लस्सी और स्मूदी का बिजनेस काफी तेजी से चलता है. अगर दुकान बाजार, कॉलेज या ऑफिस एरिया के पास में हो, तो रोजाना अच्छी बिक्री हो सकती है. गर्मियों में ये बिजनेस काफी तेजी से चलता है.
आइसक्रीम और कुल्फी का बिजनेस
गर्मियों में हर उम्र के लोगों को आइसक्रीम और कुल्फी का क्रेज काफी बढ़ जाता है. आइसक्रीम पार्लर, फ्रीजर स्टॉल या होम डिलीवरी के जरिए आप यह काम शुरू कर सकते हैं. नए फ्लेवर और अच्छी क्वालिटी वाले ग्रहकों को जल्दी आकर्षित करती है. सही लोकेशन होने से बिजनेस को काफी फायदा मिल सकता है.
साफ और ठंडा पानी
गर्मी में साफ और ठंडा पानी हर जगह चाहिए होता है. ऐसे में RO वॉटर कैन सप्लाई या ठंडे पानी की मशीन का बिजनेस काफी अच्छा ऑप्शन है. दुकान, हॉस्टल और शादी समारोहों में इसकी काफी मांग रहती है. कम निवेश में यह बिजनेस काफी अच्छा चल सकता है.
AC और कूलर की सर्विसिंग
गर्मी शुरू होते ही AC और कूलर की सर्विसिंग लोग करवाने लगते हैं. अगर आप टेक्नीशियन के साथ काम शुरू करते हैं, तो यह बिजनेस खूब चल सकता है. इसके साथ ही कूलर किराए पर देने का काम भी आपको मुनाफा देता है.
छोटी सी स्टॉल
सनग्लासेस, कैप, सनस्क्रीन, छाते और कॉटन कपड़ों की मांग गर्मियों में काफी बढ़ जाती है. आप ये सारी चीजें स्टॉल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेच सकते हैं.
कम लागत वाला बिजनेस
गर्मियों के मौसम में नारियल पानी, तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसी चीजों की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाके में यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं. यह कम लागत वाला बिजनेस अधिक मुनाफा देता है.