Home > लाइफस्टाइल > Banana For Skin: चेहरे की चमक बढ़ाएगा केला, मिलाएं ये खास चीज और देखें कमाल

Banana For Skin: चेहरे की चमक बढ़ाएगा केला, मिलाएं ये खास चीज और देखें कमाल

Banana For Skin: केला एक ऐसा फल है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है ये स्किन के लिए भी काफी असरदार साबित हो सकती है. केले के साथ कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी रहती है.

By: Preeti Rajput | Published: May 6, 2026 1:08:10 PM IST



Banana For Skin: गर्मी के मौसम में धूल, मिट्टी और प्रदूषण का असर सबसे अधिक स्किन पर देखने को मिलता है. जिसके कारण चेहरा फीका पड़ जाता है. टैनिंग और ग्लो पूरी तरह से चला जाता है. ऐसे में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाना किसी चैलेंज से कम नहीं है. लोग खूबसूरत स्किन के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन यह प्रोडक्ट्स स्किन को और भी अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए  नेचुरल और घरेलू उपाय करना सबसे अधिक फायदेमंद रहता है. कई बार हमाई रसोई में साधारण चीजें हमारी स्किन के लिए काफी असरदार साबित होता है. जिनमें केला भी शामिल है. 

केला स्किन के लिए वरदान 

केला सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी वरदान साबित होता है. इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जो स्किन को पोषण देने का काम करता है, साथ ही स्किन को मुलायम होती है. लेकिन बस आपको केले में एक चीज मिलानी है और स्किन पर लगानी है. 

केला और शहद 

अगर आप अपनी स्किन को निखारना चाहती हैं, तो केला और शहद का कॉम्बिनेशन आपको जरूर ट्राई करके देखना चाहिए. ये नेचुरल ग्लो देता है और स्किन काफी साफ नजर आती है. इसके लिए एक बाउल में केले मैश कर लें और शहद मिलाना है. फिर अच्छी तरह से मिक्स करना है. इस मास्क को 20 मिनट तक लगाकर रखें और हल्के गुनगुने पानी से धो लें. 

केला और दही 

केला और दही का फेस पैक भी स्किन के लिए काफी अच्छा रहता है. इसे बनाने के लिए केले को मैश करके उसमें दही को मिलाना है. मिक्स करने के बाद इसे चेहरे में लगा लें और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाता है. 

केला और बेसन 

केला और बेसन आप टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए केले में 1 चम्मच बेसन मिलाना है और अच्छी तरह से स्किन पर लगा लें. इसे पैर और गर्दन पर भी इसे लगा सकती हैं. यह पैक सूख जाए तो इसे रगड़ते हुए साफ कर लें. इससे फेशियल हेयर भी निकल जाते हैं. डेड स्किन भी इससे रिमूव हो सकती है. 

Advertisement