Home > लाइफस्टाइल > AC के साथ पंखा चलाना कितना सही? जानें बिजली बिल पर इसका असली असर; सच जान बदल जाएगी पुरानी आदत

AC के साथ पंखा चलाना कितना सही? जानें बिजली बिल पर इसका असली असर; सच जान बदल जाएगी पुरानी आदत

AC ke saath fan chalana: क्या एसी के साथ पंखा चलाने से आपनी नींद और सेहत पर भी असर पड़ता है? आइए हम आज जानते हैं कि एसी और पंखा एक साथ चलाना सही होता है या गलत...

By: Preeti Rajput | Published: May 7, 2026 1:08:09 PM IST



AC ke saath fan chalana: गर्मियां आते ही  AC (एयर कंडीशनर) हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? कई लोगों का मानना है कि पंखा चलाने से ठंडक जल्दी मिल जाती है. वहीं कुछ लोग कहते हैं कि इससे बिजली की खपत अधिक होती है, साथ ही  AC की कूलिंग पर असर पड़ता है. आइए जानते हैं आखिर सच क्या है? क्योंकि, यह केवल आरामदायक नींद के साथ बिजली बिल और सेहत पर भी असर डालता है. 

AC के साथ पंखा चलाना सही या गलत 

AC के साथ पंखा चलाना गलत नहीं है, बल्कि इसे सही तरीके से इस्तेमाल किए जाने से यह फायदेमंद साबित हो सकता है.  जब आप AC चालू करते हैं, तो कमरे की हवा ठंडी होने लगती है, लेकिन कई बार ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर नहीं फैस पाती है, लेकिन पंखा चलाने से हवा कमरे में कोने-कोने में फैल जाती है. 

किस तरह काम करता है ये कॉम्बिनेशन? 

AC ठंडी हवा करता है और पंखा उसे पूरे कमरे में फैलाने का काम करता है. जिससे कमरा जल्दी ठंडी हो जाती है. हर कोने में एक जैसी ठंडक मिलती है.  AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. जिसका मतलब कम बिजली खर्च है. 

क्या इससे बढ़ता है बिजली बिल?

दरअसल, यह आम लोगों की गलतफहमी है. अगर आप सिर्फ AC चलाते हैं तो आपको उसे ज्यादा समय तक और कम टेंपरेचर पर चलाना पड़ता है. लेकिन, अगर आप AC के साथ पंखा चलाते हैं, तो आप AC का तापमान 24-26 डिग्री पर रख सकते हैं. इससे आप काफी कम समय में अच्छी कूलिंग पा सकते हैं. इससे बिजली का बिल कम हो सकता है. 

इससे हो सकता है कोई नुकसान?

अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो इससे कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं. बहुत तेज पंखा चलाने से ठंड अधिक लग सकती है. सीधे शरीर पर हवा पड़ने से सर्दी-जुकाम भी हो सकता है.  AC का तापमान बहुत कम (16-18 डिग्री) रखने के साथ पंखा चलाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

Advertisement