• होम
  • लाइफस्टाइल
  • एक गिलास खस का शरबत रोज़ाना, गर्मियों में ताज़गी और सेहत का जबरदस्त कॉम्बो!

एक गिलास खस का शरबत रोज़ाना, गर्मियों में ताज़गी और सेहत का जबरदस्त कॉम्बो!

खस का शरबत पीने में टेस्टी और शरीर को अंदर से रिफ्रेश करने में भी मदद करता है. आइए जानते हैं गर्मियों में रोजाना खस का शरबत पीने के फायदों के बारे में.

khuss ka sharbat image
inkhbar News
  • April 21, 2025 12:57 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग तरह-तरह के ठंडे पेय पीते हैं। इन्हीं में से एक है खस का शरबत, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी भी देता है।

गर्मी में खस का शरबत क्यों है फायदेमंद?

तेज़ धूप और लू में बाहर से लौटने के बाद शरीर तरावट माँगता है। ऐसे में ज़्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक या फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, जो कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं लेकिन लंबे समय में स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुँचा सकते हैं। वहीं, खस का शरबत एक हेल्दी और नेचुरल विकल्प है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को भीतर से ठंडा करता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को गर्मी से होने वाली थकावट से भी बचाते हैं।

खस का शरबत पीने के प्रमुख फायदे

बॉडी को ठंडा रखता है: खस में नैचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो गर्मी के प्रभाव को कम करने में मदद करती हैं। रोज़ाना एक गिलास खस का शरबत पीना शरीर को तरोताज़ा बनाए रखता है। हाइड्रेशन में मददगार: गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। खस का शरबत शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। इसमें चाहें तो नींबू मिलाकर और भी ज़्यादा फ्रेशनेस पाई जा सकती है।

इम्यूनिटी बूस्टर: खस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन: खस में आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन B6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

नेचुरल डिटॉक्स: खस शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

कैसे करें खस का सेवन और कब?

दिन में एक बार, खासकर दोपहर में या धूप से घर लौटने के बाद खस का शरबत पीना सबसे बेहतर रहता है। आप चाहें तो इसमें नींबू, पुदीना और थोड़ा सा नमक मिलाकर इसे और भी टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं।

Also Read:

Lata Mangeshkar Lifestyle: जीवन जीने के इन आदतों से लता दी थीं हर दिल अजीज, उनके लाइफस्टाइल की झलक यहां पढ़ें