Advertisement · Scroll to continue
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • VIDEO: कांटों की शय्या पर लेटे संत महाराज, नहीं हुआ जरा भी दर्द, नजारा देखकर दंग रह गए लोग

VIDEO: कांटों की शय्या पर लेटे संत महाराज, नहीं हुआ जरा भी दर्द, नजारा देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर आपने कई साधु-संतुओं को वीडियो देखे होंगे। इस बार भी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक संत महाराज उन्हीं कांटों पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। कांटों पर लेटकर संत महाराज को जरा भी चुभन महसूस नहीं हो रही है।

Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
Saint Maharaj
  • January 14, 2025 1:57 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने कई साधु-संतुओं को वीडियो देखे होंगे। इस बार भी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक संत महाराज उन्हीं कांटों पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। कांटों पर लेटकर संत महाराज को जरा भी चुभन महसूस नहीं हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग काफी हैरान हो गए हैं।

कांटों पर लेटे संत महाराज

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक वृंदावन में गली के बीचों-बीच एक संत महाराज कांटों पर लेटे हुए हैं। संत महाराज का पूरा शरीर नीला दिख रहा है और उनके माथे पर पगड़ी बंधी हुई है। इसके अलावा उनके सिर के पास ही झोला है, तो हाथों में डमरू है। पहले संत महाराज कांटों की सेज पर लेट गए और फिर उन्होंने कांटों की बड़ी सी डाली को अपने ऊपर डाल दिया। वीडियो में दिख रहा है कि संत महाराज आंखों को बंद कर भक्ति में लीन होकर वे डमरू बजा रहे हैं। संत महाराज को वहां से आना-जाने वाले लोग काफी गौर से देख रहे हें। संत महाराज को देखकर लोग उनके पास फल भी रखकर जा रहे हैं और कुछ लोग उनको पैसे दे रहे हैं।

Advertisement · Scroll to continue

वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो @mero_pyaro_vrindavan_85 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि-ब्रज के संत भगवान। गमछा लपेटे संत महाराज के पैर, पीठ और पेट पूरी तरह से खुले हैं। कांटे साफ-साफ उनके शरीर में चुभ रहे होंगे, लेकिन उनके चेहरे पर स्थिरता है। इस वीडियो को अभी तक 18 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो को 1 लाख 46 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है। वीडियो पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल होने के बाद वीडियो पर 15 हजार 7 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं।

Also Read…

मकर संक्रांति के दिन गलती से भी दान में न दें ये चीजें, हो सकता है नुकसान