Advertisement
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • VIDEO: महिला के साथ हीरोगिरी करना शख्स को पड़ा भारी, किया ऐसा स्टंट, दोनों का हुआ बुरा हाल

VIDEO: महिला के साथ हीरोगिरी करना शख्स को पड़ा भारी, किया ऐसा स्टंट, दोनों का हुआ बुरा हाल

बाइक स्टंट एक जानलेवा खेल है, यह बात तो सभी लोग जानते हैं, परंतु फिर भी कुछ लोग इस तरह के स्टंट करने से पहले जरा भी नहीं सोचते हैं। जिसके कारण वह कभी-कभी किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Advertisement
Bike stunts
  • December 14, 2024 1:09 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: बाइक स्टंट एक जानलेवा खेल है, यह बात तो सभी लोग जानते हैं, परंतु फिर भी कुछ लोग इस तरह के स्टंट करने से पहले जरा भी नहीं सोचते हैं। जिसके कारण वह कभी-कभी किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों इस वीडियो में देखने को मिला. जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है। वीडियो में एक शख्स महिला के साथ ऐसा स्टंट कर रहा है, जिसके बाद दोनों का बुरा हाल हो जाता है। कपल को बाइक पर बैठकर स्टंट करना काफी महंगा पड़ गया।

स्टंट में हुई हालत बुरी

आज कल स्टंट का क्रेज सिर्फ शहरों में नहीं बल्कि गांव में काफी फैल रहा है। गांव के लोग भी आज कल खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है, जिसमें एक कपल बाइक पर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स महिला को बाइक के पीछे बैठाकर स्टंट करने की कोशिश कर रहा होता है। शख्स स्टंट करने की पहली कोशिश करता है, जिससे बाइक थोड़ी बहुत उठ जाती है। इसके बाद उसका स्टंट कामयाब हो जाता है, परंतु शख्स तब भी संतुष्ट नहीं होता है और बाइक को दोबारा उठाने की कोशिश करता है। इस बार वह कुछ यूं स्टंट करने की कोशिश करता है, जिससे वो बुरी तरीके से गिर जाता है। जिसे देखकर पता चल रहा है कि वह बुरी तरह घायल हुआ है।

वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को vk_reacts_daily नाम के अकाउंट से इंस्टा पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं। लोग वीडियो देखकर शख्स का मजाक बना रहे है। वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा है कि-इस तरह का स्टंट कौन करता है भाई। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- इस तरह का स्टंट करने से पहले थोड़ी तो तैयारी कर लेता भाई। एक अन्य ने लिखा- अगली बार ये बंदा बाइक पर बैठने से पहले भी सौ बार सोचेगा।

Also Read…

आज बजरंग पुनिया के साथ फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, अंबाला में इंटरनेट सेवा बंद, बॉर्डर पर पुलिस की मुस्तैदी

केजरीवाल की दो टूक आतिशी अस्थाई, CM तो मैं बनूंगा, फिर देखना…

Advertisement