• होम
  • खबर जरा हटकर
  • 2 योनियों वाली ये महिला कमा रही है जमकर पैसा, पुरुष बोले- हम देखना चाहते हैं…

2 योनियों वाली ये महिला कमा रही है जमकर पैसा, पुरुष बोले- हम देखना चाहते हैं…

ब्रिटेन की 26 वर्षीय एनी चार्लोट को 16 साल की उम्र में पता चला कि उन्हें 'यूटेरस डिडेलफिस' है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी दो योनि, दो गर्भाशय और दो गर्भाशय ग्रीवा हैं। अब वे इसके जरिए पैसे कमा रही हैं। अब तक वह 1 मिलियन पाउंड (करीब 10 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमा चुकी हैं।

annie charlotte
inkhbar News
  • November 30, 2024 10:42 am Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

नई दिल्ली: ब्रिटेन की 26 वर्षीय एनी चार्लोट एक दुर्लभ शारीरिक बीमारी ‘यूटेरस डिडेलफिस’ के साथ पैदा हुई थीं। दो योनि, दो गर्भाशय और दो गर्भाशय ग्रीवा के साथ जन्मी एनी ने इसे अपने आत्मविश्वास और करियर में बदल दिया। शुरुआती दिनों में एनी को अपनी बीमारी पर शर्मिंदगी महसूस होती थी, लेकिन अब वे इसके जरिए पैसे कमा रही हैं। अब तक वह 1 मिलियन पाउंड (करीब 10 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमा चुकी हैं।

2 योनि के साथ पैदा हुई थीं

एनी को 16 साल की उम्र में पता चला कि उन्हें ‘यूटेरस डिडेलफिस’ है। यह बीमारी तब सामने आई जब वह डॉक्टर के पास मिरेना कॉइल लगवाने गईं। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि उनकी दो योनि, दो गर्भाशय और दो गर्भाशय ग्रीवा हैं। इसके बाद एनी ने अपने शरीर और चिकित्सा प्रणाली को समझने के लिए एक दशक तक संघर्ष किया। शुरू में एनी ने अपनी स्थिति को शर्मनाक माना और सर्जरी की संभावना पर विचार किया। लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा करना जरूरी नहीं बताया। अब एनी खुश हैं कि उन्होंने इसे अपनाया।

ओनलीफैंस ने बदली किस्मत

एनी ने अपनी अनोखी स्थिति को ओनलीफैंस पर अपना कंटेंट बनाया। इसके बारे में उत्सुक प्रशंसक खास तौर पर उनकी प्रोफाइल पर उनसे सवाल पूछते हैं। वह न केवल सेक्सुअल चीजों के बारे में जागरूकता फैलाती हैं बल्कि महिला शरीर से जुड़े तथ्यों के बारे में भी बताती हैं। एनी कहती हैं, “यह जीवन बदलने वाला है। मैंने पिछले दो सालों में 1 मिलियन पाउंड कमाए हैं। अब मैं बचत कर सकती हूं, निवेश कर सकती हूं और आराम से जीवन जी सकती हूं।”

पुरुष देखना चाहते हैं..

एनी ने बताया कि जब पुरुषों को उनकी स्थिति के बारे में पता चलता है तो उनकी प्रतिक्रिया अलग-अलग होती है। कुछ को यह आश्चर्यजनक लगता है और वे इसके बारे में और जानने के लिए उत्सुकता दिखाते हैं। कुछ पुरुष कहते है कि वो देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः- मेरी पत्नी का नाम…शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ईडी की छापेमारी के बाद…

महाराष्ट्र सरकार के गठन में ये हैं दो बड़े पेंच, फडणवीस के विरोधी आ डटे…