Advertisement
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • गणतंत्र दिवस मनाने का खुला राज, लड़की ने रहस्य से उठाया पर्दा, झारखंड से जुड़ा है मामला

गणतंत्र दिवस मनाने का खुला राज, लड़की ने रहस्य से उठाया पर्दा, झारखंड से जुड़ा है मामला

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, यह हम बचपन से ही पढ़ते आये हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं, तो बता दें कि इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गणतंत्र दिवस मनाने के पीछे जो कारण बताया गया है उसे सुनकर आप सिर धुनेंगे या खूब जोर से हंसेंगे.

Advertisement
Republic Day The secret of celebrating is revealed, the girl reveals the secret, the matter is related to Jharkhand
  • February 4, 2025 5:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 5 days ago

नई दिल्ली: आज के समय में यह सभी जानते होंगे कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, क्योंकि हमें बचपन से ही इसके बारे में पढ़ाया जाता है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं, तो बता दें कि इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की से किया सवाल

जिसमें एक शख्स लड़की से सवाल करता है कि “26 जनवरी क्यों मनाया जाता है?” वहीं लड़की का जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, लड़की ने यह जवाब दिया कि गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि उस दिन बिहार को झारखंड से अलग किया गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़की ने ऐसा जवाब क्यों दिया। क्या वह अनपढ़ है?

 

वीडियो देखने के लिए लिंक पर किल्क करें..

 

LLB की छात्रा है

तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की खुद कह रही है कि वह कॉलेज की स्टूडेंट है और LLB कर रही है। लेकिन क्या वजह है कि आजकल के युवा में ज्ञान की कमी होती जा रही है? इसका कारण साफ है, वे पढ़ाई पर उतना ध्यान नहीं दे रहे हैं। चाहे वह महिला हो या पुरुष, दोनों में यह प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। और हां, इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल बिल्कुल भी नहीं करता है।

 

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ पर गरज उठा यह सांसद, खड़ी कर दी खाट, सकते में सरकार!


Advertisement