• होम
  • खबर जरा हटकर
  • शादी के दिन ही दुल्हन ने दिया दूल्हे को धोखा, फिर साली ने संभाली बात

शादी के दिन ही दुल्हन ने दिया दूल्हे को धोखा, फिर साली ने संभाली बात

Viral News: बिहार के समस्तीपुर में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहां एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ही घर से भाग गई। वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना शुक्रवार, 21 जून की है। शौचालय के बहाने घर से निकली रोसड़ा के पाबड़ा गांव से बारात विभूतिपुर गांव आई थी। बारात […]

bride cheated groom on wedding then sister in law marry to him
inkhbar News
  • June 24, 2024 5:29 pm Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

Viral News: बिहार के समस्तीपुर में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहां एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ही घर से भाग गई। वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना शुक्रवार, 21 जून की है।

शौचालय के बहाने घर से निकली

रोसड़ा के पाबड़ा गांव से बारात विभूतिपुर गांव आई थी। बारात के आने पर दुल्हन शौचालय जाने के बहाने घर से निकली और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि उसका प्रेमी उससे बगीचे में मिलने आया था।

परिवार ने लिया चौंकाने वाला फैसला

दुल्हन के भागने की खबर सुनकर परिवार और गांव वाले परेशान हो गए। अपनी इज्जत बचाने के लिए परिवार ने चौंकाने वाला कदम उठाया। उन्होंने लड़के की शादी दुल्हन की छोटी बहन से करवा दी और बारात को विदा कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और लड़की और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अगले दिन लड़की को ढूंढ निकाला

विभूतिपुर थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि पुलिस को देर रात घटना की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन सुबह होते ही 112 की टीम ने लड़की को ढूंढ निकाला और थाने ले आई। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की और बताया जा रहा है कि लड़की बालिग है। फिलहाल अभी पुलिस आगे की जानकारी देने से बच रही है और जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें: इंसान के अस्तित्व को खतरा! बढ़ती गर्मी बनेगी एक बड़ी बीमारी की वजह, वैज्ञानिक की चेतावनी