Inkhabar

कब जारी होगा UPSC Prelims Result? सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कैसे चेक करना है परिणाम

UPSC Prelims Result: अब उन छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है जो काफी लंबे समय से यूपीएससी के परिणामों का इंतजाम कर रहे थे। दरअसल, UPSC बहुत जल्द सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।

UPSC
inkhbar News
  • June 11, 2025 10:36 am Asia/KolkataIST, Updated 6 days ago

UPSC Prelims Result: अब उन छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है जो काफी लंबे समय से यूपीएससी के परिणामों का इंतजाम कर रहे थे। दरअसल, UPSC बहुत जल्द सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। ये परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। वहीँ आप अपना रिजल्ट इस वेबसाइट पर देख सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि नतीजे 10 जून के आसपास कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।

इस मशहूर कवि ने सनातन धर्म छोड़ अपनाया इस्लाम! पढ़ा कलमा और बने अंसारी, जानिए इस महान संत ने क्यों किया धर्म परिवर्तन?

जानिए कब जारी होगा रिजल्ट

हालांकि यूपीएससी ने रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की है। लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर प्री के नतीजे परीक्षा के 15 से 20 दिन के अंदर घोषित कर दिए जाते हैं। पिछले साल यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 16 जून 2024 को आयोजित किया गया था और परिणाम 15 दिन बाद 1 जुलाई 2024 को घोषित किए गए थे। 2023 में, प्रीलिम्स 28 मई को आयोजित किया गया था, परिणाम 12 जून 2023 को घोषित किए गए थे।

इस तरह चेक करें रिजल्ट

Step1: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आपको यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाना होगा।

Step2: होम स्क्रीन पर “परीक्षाएं” या “परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।

Step3: फिर होम पेज पर आपको “सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step4: रिजल्ट पीडीएफ फाइल में घोषित होगा, जिसे खोलने के बाद आप अपना रोल नंबर खोजें। आप Ctrl +F का उपयोग करके अपना रोल नंबर पा सकते हैं।

MS Dhoni से पहले 10 भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं ICC Hall of Fame, कुछ तो चौंकाने वाले नाम, देखिये पूरी लिस्ट