MPSC Recruitment 2022 Update
नई दिल्ली: MPSC Recruitment Update : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी ग्रुप ‘C’ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी, 2022 तक कर दी है. आपको बता दें कि एमपीएससी ग्रुप ‘C’ की भर्ती के लिए 900 पदों पर बहाली निकाली गई है. इसकी जानकारी एमपीएससी की ओर से मिली है. उम्मीदवार एमपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए राज्य के काईं इलाकों में लगाई गई थी, जिसकी वजह से एमपीएससी ग्रुप ‘C’ भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया. एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा दो चरणों में लिया जाएगी, एक प्रारंभिक परीक्षा और फिर एक मुख्य परीक्षा.
पदों का विवरण
- उद्योग निरीक्षक : 103
- उप निरीक्षक : 114
- तकनीकी सहायक : 14
- टैक्स असिस्टेंट : 117
- क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी) : 473
- क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) : 79
प्रमुख तिथियां
- आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख : 31 जनवरी, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार करने का लास्ट डेट : 02 फरवरी, 2022
- प्रारंभिक परीक्षा – 03 अप्रैल, 2022
- मुख्य परीक्षा (संयुक्त पेपर-1) की तिथि – 06 अगस्त, 2022
- क्लर्क के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख – टाइपिस्ट पेपर-2- 13 अगस्त, 2022
- उप निरीक्षक पेपर-2 की मुख्य परीक्षा तिथि – 20 अगस्त, 2022
- टैक्स असिस्टेंट पेपर-2 की मुख्य परीक्षा की डेट – 27 अगस्त, 2022
- तकनीकी सहायक पेपर-2 की मुख्य परीक्षा तिथि – 10 अगस्त, 2022
- उद्योग निरीक्षक पेपर-2 की मुख्य परीक्षा तिथि – 17 अगस्त, 2022
आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर एमपीएससी भर्ती 2022 लिंक पर क्लिक कर आगे बढ़ें.
लॉग इन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र को भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट करें.
जरुरत के अनुसार आवेदन पत्र डाउनलोड करें और सेव कर लें.