Home > क्राइम > शादी का झांसा देकर हैवानियत पर उतर आया इंस्टाग्राम वाला ‘आशिक’, 8 महीने बाद हो गया कांड… सामने आया घिनौना सच!

शादी का झांसा देकर हैवानियत पर उतर आया इंस्टाग्राम वाला ‘आशिक’, 8 महीने बाद हो गया कांड… सामने आया घिनौना सच!

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्रेम संबंधों में फंसाकर शादी का झांसा देने वाली आरोपी को अरगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने युवक और उसकी मां पर शादी करने का भरोसा दिलाने और जबरन गर्भपात के आरोप लगाए हैं.

By: Kajal Jain | Last Updated: July 13, 2026 1:46:25 PM IST



झारखंड की राजधानी रांची में एक युवती को शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाने और गर्भपात के लिए मजबूर करने का शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसके खिलाफ अरगोड़ा पुलिस ने गुमला जिले के डुमरी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायतकर्ता युवती और आरोपी युवक की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी जिसके बाद दूर शहर जाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार होने वाला था कि तभी संयुक्त अभियान के तहत उसकी दबिश की गई.

सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि युवक-युवती की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों की आपस में बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक उसे शादी का भरोसा देकर हैदराबाद ले आया जहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे. करीब 8 महीने तक किराए के फ्लैट में रहने के दौरान युवक ने कई बार शारिरिक संबंध बनाए. जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका जबरदस्ती गर्भपात भी करा दिया.

शादी का झांसा देता रहा आरोपी

पुलिस की दी शिकायत में पीड़िता के आरोप हैं कि उससे रिलेशनशिप बनाने के बाद जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो जबरदस्ती उसका अबॉर्शन करा दिया. लेकिन जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने आगे के लिए चीजें टाल दीं और आखिरकार शादी के लिए इनकार कर दिया. इस घटनाक्रम के बाद युवती सीधा रांची के अरगोड़ा थाना पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पीड़िता का आरोप है कि युवक के अलावा की मां भी शादी का भरोसा दिलाती थीं, लेकिन गर्भपात के बाद दोनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया. चुटिया थाना पुलिस की ओर से कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर यौन शोषण) और धारा 89 (जबरन गर्भपात कराने) के तहत मुकदमा दर्ज किया. लीगल प्रोसेस के पूरा होते ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:-सरेआम खींचे बाल, लात-घूंसों से बरपाया कहर; कार से कुचलने वाला था हैवान… CCTV में कैद हो गया पूरा हाई-वोल्टेड ड्रामा!

Advertisement