Home > झारखंड > Jharkhand Crime: शादीशुदा बेटी का था भतीजे से अवैध संबंध, मिलने पहुंचा घर, फिर पिता ने उठाया ऐसा कदम, निकल गई चीख

Jharkhand Crime: शादीशुदा बेटी का था भतीजे से अवैध संबंध, मिलने पहुंचा घर, फिर पिता ने उठाया ऐसा कदम, निकल गई चीख

Palamu Crime: पलामू में एक शख्स ने अपने भतीजे की हत्या विवाहित बेटी से प्रेम संबंध की वजह से कर दी. युवक का शव सतबरवा क्षेत्र के एक जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

By: Hasnain Alam | Last Updated: May 18, 2026 11:28:49 AM IST



Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने भतीजे की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि भतीजे का उसकी अपनी विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध था. इसी वजह से शख्स ने उसकी हत्या कर दी. युवक का शव सतबरवा क्षेत्र के एक जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि युवक पवन सिंह पर आरोप था कि उसका अपनी चचेरी बहन के साथ विवाहेतर संबंध था, जो विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है. हालांकि, महिला की पवन सिंह से शादी करने में रुचि नहीं थी.

शादी करने के लिए मनाने गया था युवक

पीड़ित 15 मई को सतबरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में अपनी चचेरी बहन के पैतृक घर गया था, ताकि उसे शादी करने के लिए मना सके. पुलिस ने बताया कि उसके पिता रवि सिंह ने गुस्से में आकर पवन सिंह के सिर पर पीछे से लाठी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आत्महत्या दिखाने के लिए चाचा ने किया ये काम

पुलिस ने बताया कि रवि सिंह शव को कंधे पर उठाकर समीप के जंगल में ले गया और वहां उसने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को एक गमछे से बांध कर पेड़ पर लटका दिया.

आरोपी ने कबूल किया अपना अपराध

मृतक के पिता के बयान के आधार पर महिला, उसके पति और रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रवि सिंह ही अपराधी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि रवि सिंह ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement