झारखंड के गढ़वा जिले में एक प्रेम कहानी ने गजब का मोड़ ले लिया. जहां एक प्रेमी शादी की जिद में 500 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हंगामा खड़ा कर दिया. मामला गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गांव का है. युवक का कहना है कि जब तक शादी नहीं होगी, नीचे नहीं उतरूंगा. साथ ही कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. फिर आगे क्या हुआ?
क्या है पूरा मामला?
असदुल्ला अंसारी नाम के युवक का गांव की ही एक लड़की से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के रिश्ते को लेकर एक हफ्ते पहले थाना में समझौता भी हुआ था और शादी कराने पर सहमति बनी थी. लेकिन इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने यह खतरनाक कदम उठा लिया. और 500 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.
घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई. टावर के नीचे परिजन और ग्रामीण भी लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रेमी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है.
यह खबर भी पढ़ें: पुलिस की गाड़ी पर चढ़ा किन्नर! कर दी ऐसी हरकत; शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे आप, देखें VIDEO
प्रेमी के पिता ने क्या कहा?
प्रेमी के पिता खुर्शीद आलम का कहना है कि दोनों एक ही समुदाय से हैं और परिवारों के बीच पहले सहमति बन चुकी थी, लेकिन बाद में लड़की पक्ष ने वादा तोड़ दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल गढ़वा में यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है.
क्या है ताजा जानकारी?
इस मामले की ताजा जानकारी की बात की जाए, तो अभी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. रिपोर्टर मनीष मेहता ने बताया कि आखिर यह घटना किस अंजाम तक पहुंचेगी. यह आने वाले समय में पता चलेगा.