Home > क्राइम > 2 पत्नियां घर में थीं, तीसरी ने ससुराल पहुंचकर काटा बवाल; सनकी पति बोला- ‘2-3 शादियां तो आम है, वायरल कर दो’

2 पत्नियां घर में थीं, तीसरी ने ससुराल पहुंचकर काटा बवाल; सनकी पति बोला- ‘2-3 शादियां तो आम है, वायरल कर दो’

जब ग्रामीणों ने पत्नी का अधिकार मांगा तो उसने कहा कि उसे किसी बात का डर नहीं है. उसने यहां तक कह दिया कि 'आजकल दो-तीन शादी करना आम बात है. वीडियो बनाइए, वायरल होगा, उससे क्या होता है?'

By: Kajal Jain | Published: July 16, 2026 1:43:00 PM IST



झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ की कहानी की याद दिला दी. यहां एक युवक पर एक नहीं, बल्कि तीन शादियां करने का आरोप है. विवाद तब बढ़ गया, जब खुद को उसकी तीसरी पत्नी बताने वाली युवती अपने परिजनों के साथ सीधे पति के घर पहुंच गई. पत्नी का अधिकार मांगने को लेकर गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला, जबकि पति ने बेधड़क कहा- ‘आजकल दो-तीन शादी करना आम बात हो गई है.’

शादी के 2 दिन बाद फरार पति

मामला गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव का है. टंडवा गांव निवासी 22 वर्षीय सबिता कुमारी का आरोप है कि अप्रैल 2025 में उसकी शादी मकरी गांव निवासी अर्जुन कुशवाहा से श्री बंशीधर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. युवती का दावा है कि शादी में दोनों परिवारों के लोग भी शामिल हुए थे. सबिता का कहना है कि शादी के बाद उसे सिर्फ दो दिन ससुराल में रखा गया. इसके बाद अर्जुन उसे छत्तीसगढ़ ले गया और एक सप्ताह बाद मायके छोड़ने का बहाना बनाकर पलामू के रेहला में छोड़कर फरार हो गया. 

भरोसा दिलाती रहती थी सास

किसी तरह वह अपनी नानी के घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई. पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसकी सास लगातार उसे भरोसा दिलाती रही कि अर्जुन की दूसरी शादी से जुड़ा मामला खत्म होने के बाद उसे घर ले जाया जाएगा. इसी दौरान उसे पता चला कि अर्जुन पहले से दो शादियां कर चुका है. इसके बाद उसने कई बार पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. आखिरकार सबिता अपने नानी और रिश्तेदारों के साथ मकरी गांव पहुंची. वहां उसने अर्जुन को कथित दूसरी पत्नी के साथ देखा. इसके बाद गांव में हंगामा मच गया. 

2-3 शादियों को बताया आम बात

ग्रामीणों के सामने उसने पत्नी का अधिकार मांगा और बाद में धुरकी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई. वहीं, अर्जुन कुशवाहा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया. उसका कहना है कि उसे किसी बात का डर नहीं है. उसने यहां तक कह दिया कि ‘आजकल दो-तीन शादी करना आम बात है. वीडियो बनाइए, वायरल होगा, उससे क्या होता है?’ फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- मिलने बुलाई प्रेमिका, लेकिन जब टूट पड़े 3 भेड़िए… तो जान बचाकर नौ दो ग्यारह हुआ प्रेमी; चलती बस में शर्मनाक कांड!

Advertisement