Home > झारखंड > जमशेदपुर में बड़ा हादसा, डिमना डैम ने ली दो जूनियर डॉक्टरों की जान; रातभर चला रेस्क्यू

जमशेदपुर में बड़ा हादसा, डिमना डैम ने ली दो जूनियर डॉक्टरों की जान; रातभर चला रेस्क्यू

Jamshedpur News: रांची के जमशेदपुर के डिमना नदी में एमजीएम कॉलेज के दो इंटर्न डॉक्टर समीर और सक्षम की डूबने से मौत हो गई. रात भर चला रेस्क्यू अभियान. जानिए कैसे हुई यह दर्दनाक घटना.

By: Kamesh Dwivedi | Published: July 24, 2026 12:03:10 PM IST



जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना डैम में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डैम में डूब गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार अभियान चलाया. लेकिन उनकी मौत हो गई. मृत इंटर्न डॉक्टरों की पहचान समीर कुमार और सक्षम सिंह के रूप में हुई है.

घूमने निकले थे दोनों डाक्टर्स

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब दो बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से तीन जूनियर डॉक्टर बाहर निकले थे. इसी दौरान डैम के किनारे एक डॉक्टर का मोबाइल पानी में गिर गया. मोबाइल निकालने के लिए एक डॉक्टर पानी में उतरा, लेकिन वह गहराई में फंसकर डूबने लगा. साथी को बचाने के प्रयास में दूसरा डॉक्टर भी पानी में कूद गया, लेकिन वह भी तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गया.

दोनों को बचाने के लिए उनके साथ मौजूद जूनियर डॉक्टर यश ने भी पानी में छलांग लगाई. हालांकि तैराक होने के कारण वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन दोनों साथियों तक नहीं पहुंच सका. इसके बाद उसने तत्काल पुलिस और अन्य डॉक्टरों को घटना की सूचना दी.

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घटनास्थल पर एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस को डैम किनारे दोनों लापता डॉक्टरों की चप्पलें मिली. फिर छानबीन के दौरान दोनों शवों को झील से बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है.  फिलहाल यश से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण डिमना डैम का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. हाल ही में डैम का एक फाटक खोले जाने से आसपास के जलाशयों में भी पानी का दबाव बढ़ गया है. गहरा पानी और खराब परिस्थितियां राहत एवं बचाव अभियान में बड़ी चुनौती बन रही हैं.

कॉलेज में शोक का माहौल है

इस घटना के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, लापता डॉक्टरों में से एक की देर रात अस्पताल में ड्यूटी भी निर्धारित थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह खबर भी पढ़ें: 26 जुलाई को जंतर-मंतर पर होगा बवाल! हिंदू रक्षा दल ने दे दी चेतावनी, जानिए पिंकी ने क्या कहा?

Advertisement