Home > झारखंड > घने जंगल में खुल्लम खुल्ला देवर संग युवती बना रही थी संबंध, तभी पति ने देख लिया; फिर हुआ ऐसा कि जान कांप उठेंगे आप

घने जंगल में खुल्लम खुल्ला देवर संग युवती बना रही थी संबंध, तभी पति ने देख लिया; फिर हुआ ऐसा कि जान कांप उठेंगे आप

Jharkhand Crime News: झारखंड से इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला अपने देवर संग अवैध संबंध में थी. जब पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो हंगामा मच गया. इसका रूह कंपा देने वाली घटना हुई.

By: Kamesh Dwivedi | Published: July 15, 2026 10:36:35 AM IST



झारखंड के गढ़वा में पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी. वजह थी कि उसका अपने ही देवर संग अवैध संबंध था. जिसका खुलासा होने पर डर के कारण उसने पति को जान से मार दिया. फिर उसकी लाश को जंगल में पेड़ से लटकाकर आत्महत्या बताया. लेकिन फिर ऐसा खुलासा हुआ कि दंग रह जाएंगे आप. 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र स्थित पाल्हे गांव के पत्थरपनिया जंगल में गोला कोरवा का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला था. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया. इसके बाद चिनिया थाना पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की.

जांच के दौरान मृतक के छोटे भाई नारायण कोरवा से पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी सकलपतीया देवी के साथ अवैध संबंध था. घटना वाले दिन गोला कोरवा ने जंगल में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद दोनों ने मिलकर गोला कोरवा की हत्या कर दी.

आत्महत्या बनाने का प्रयास किया

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने और समाज की नजरों से बचने के लिए शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे और किसी को उन पर शक न हो. पुलिस ने मृतक की पत्नी सकलपतीया देवी को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर बेहद कम समय में पूरे हत्याकांड का खुलासा किया. शुरुआती तौर पर आत्महत्या दिख रहे मामले की परतें खुलीं तो यह प्रेम संबंध और साजिश के तहत हत्या का मामला निकला. पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

यह खबर भी पढ़ें: जेठ-देवर के साथ सोकर पैदा करो लड़का…युवती के साथ दिन रात होती रही दरिंदगी; पति ने पत्नी के सामने गैर महिला से बनाया संबंध

Advertisement