Home > क्राइम > Jharkhand Crime: बहला-फुसलाकर दो मासूमों को सुनसान जगह ले गया युवक, फिर करने लगा हैवानियत, जिंदा भी नहीं छोड़ा

Jharkhand Crime: बहला-फुसलाकर दो मासूमों को सुनसान जगह ले गया युवक, फिर करने लगा हैवानियत, जिंदा भी नहीं छोड़ा

Hazaribagh Crime: 30 मई को दोनों बच्चों के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया था. एसआईटी गठन के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई.

By: Hasnain Alam | Published: June 3, 2026 9:49:01 PM IST



Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में झकझोर देने वाले दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता 11 साल की बच्ची और उसके 3 साल के भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी बच्ची को पहले से जानता था और इसी पहचान का फायदा उठाकर दोनों मासूमों को बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर सिंदूर श्मशान घाट के सुनसान इलाके में ले गया.

वहां आरोपी ने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया.

3 साल के मासूम भाई को भी जिंदा नहीं छोड़ा

यही नहीं उसने बच्ची के 3 साल के मासूम भाई को भी जिंदा नहीं छोड़ा. अपने अपराध को छिपाने के लिए उसने मासूम का भी गला दबा दिया और शव को पास के गड्ढे में फेंक दिया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया

30 मई को दोनों बच्चों के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया था. एसआईटी गठन के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

स्कूटी और प्लास्टिक का बोरा भी बरामद

31 मई को सिंदूर श्मशान घाट के पास बच्ची का शव बरामद हुआ था. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और प्लास्टिक का बोरा भी बरामद कर लिया गया है.

दो मासूम जिंदगियां… एक दरिंदे की हवस और हैवानियत की भेंट चढ़ गईं. हजारीबाग की यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement