Home > क्राइम > Crime News: बॉयफ्रेंड बोला ‘नदी में नहाएंगे’, दुपट्टे से बांधे हाथ-पैर और फिर जो हुआ कर देगा हैरान

Crime News: बॉयफ्रेंड बोला ‘नदी में नहाएंगे’, दुपट्टे से बांधे हाथ-पैर और फिर जो हुआ कर देगा हैरान

झारखंड के जमशेदपुर जमशेदपुर के परसुडीह इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को नदी पर बुलाया और कहा कि वो आज कुछ समय बिताना चाहता है. इसके बाद जब लड़की वहां पहुंची, तो उसके हाथ-पैर बांधकर उसे नदी में धक्का दे दिया.

By: Deepika Pandey | Published: August 3, 2026 6:25:04 PM IST



Jharkhand Murder Case: झारखंड के जमशेदपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया. प्रेमिका अपने प्रेमी से बार-बार शादी की बात कह रही थी. प्रेमी उसकी इस बात को हमेशा टाल देता था. वहीं मन ही मन वो इसको लेकर नाराज भी होता था. एक दिन उसने अपनी प्रेमिका को नदी में नहाने के बहाने बुलाया. जैसे ही वो नहाने के लिए पानी में उतरी, तो उसे पानी में धक्का दे दिया.

नग्न अवस्था में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह कैनाल में 26 जुलाई को एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला. महिला की पहचान किरण देवी के तौर पर हुई. जांच के बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी दशमत को गिरफ्तार कर लिया. उसने बताया कि दशमत और किरण के बीच साल 2018 से प्रेम संबंध था. दशमत पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. ऐसे में प्रेमिका के दबाव बनाने के कारण उसने उसे मारने की योजना बनाई. 

कैसे वारदात को दिया अंजाम?

26 जुलाई की सुबह दशमत ने किरण को फोन कर कलियाडीह कैनाल के पास बुलाया. वहां उसने नहाने के बहाने किरण को पानी में उतरने के लिए कहा और उसके हाथ पैर बांधकर धक्का दे दिया. पानी में डूबने से किरण की मौत हो गयी. इसके बाद आरोपी ने शव को कैनाल से बाहर निकाला और उसके कपड़े निकालकर उसके हाथ-पैर बांधे और फिर शव को फिर से पानी में फेंक दिया.

आरोपी ने कबूल किया अपराध

पुलिस ने 26 जुलाई को शव को बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी, जिसमें दशमत बास्के की तस्वीर दिखी. इसके बाद उसे हाता स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को कबूल किया. उसकी निशानदेही पर महिला के कपड़े और उसका बैग बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: पत्नी पर शक, सड़क पर विवाद और अगले दिन इस हालत में मिला पति, इटावा की घटना ने हर किसी को किया हैरान

Advertisement