Home > झारखंड > Dowry Case: दुल्हन बनी, ससुराल पहुंची और 13 दिन बाद मिली लाश; झारखंड में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी

Dowry Case: दुल्हन बनी, ससुराल पहुंची और 13 दिन बाद मिली लाश; झारखंड में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी

Dowry Case: झारखंड के पलामू ज़िले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक बार फिर एक बेटी ससुराल वालों की प्रताड़ना सहते-सहते दुनिया छोड़ गई.

By: Heena Khan | Published: June 7, 2026 8:14:51 AM IST



Dowry Case: झारखंड के पलामू ज़िले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक बार फिर एक बेटी ससुराल वालों की प्रताड़ना सहते-सहते दुनिया छोड़ गई. ये मामला झारखंड का है जहां शादी के सिर्फ़ 13 दिन बाद ही एक नई-नवेली दुल्हन का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतका के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दहेज के लिए उसे परेशान किया गया, उसकी हत्या की गई और फिर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया.

फंदे से लटका मिला शव 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना नवाबाज़ार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला. जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही नवाबाज़ार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्ज़े में ले लिया. बता दें कि शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) भेजा गया है. वहीँ अब शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

LPG Cylinder Price Hike: महंगाई की मार! घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, अब कितने रुपये में मिलेंगे?

शादी के ससुराल वालों ने बदला बर्ताव

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है.  खुशबू नौडीहा बाज़ार थाना क्षेत्र के कोरामी गांव की रहने वाली थीं. जानकारी के मुताबिक खुशबू की शादी पिछले महीने 24 तारीख को तुकबेरा गांव के रहने वाले श्रवण कुमार से धूमधाम से हुई थी. पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई रविंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी है कि शादी बिना किसी तिलक या दहेज की मांग के हुई थी और दोनों परिवार इस रिश्ते से पूरी तरह राजी थे. वहीँ फिर शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों ने बहू के प्रति अपना बर्ताव बदल लिया. आरोप है कि उसके पति और ससुराल के बाकी लोगों ने मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. जब मोटरसाइकिल नहीं दी गई, तो खुशबू को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. उसके भाई का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव पंखे से लटका दिया गया.

डिस्क्लेमर: आत्महत्या एक गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है. इस समाचार का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है, किसी भी प्रकार से आत्महत्या को बढ़ावा देना या उसका महिमामंडन करना नहीं. यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्रों या किसी योग्य मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लें. समय पर मदद जीवन बचा सकती है.

Aaj Ka Rashifal 7 June 2026: रविवार को चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे, प्रेम, पैसा और करियर में किसे मिलेगी खुशखबरी? पढ़ें आज का राशिफल

Advertisement