Live

Highlights Israel Attacks Iran:  ईरान-US के हमले में ईरान को नुकसान, ईरान के टॉप IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत

Updated: March 1, 2026 07:25:28 AM IST
इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला करके दुनिया के अन्य देशों की भी टेंशन बढ़ा दी है. ईरानी भी जवाबी हमला कर सकता है.

Israel Attack on Iran Live Updates: एक बार फिर इजराइल ने दुश्मन देश ईरान पर मिसाइलों से हमला बोल दिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार (28 फरवरी, 2026) को कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई और आसमान में धुएं का गुबार नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि तेहरान में कम से कम 3 जगहों पर इजराइल की ओर से हमला किया गया है. ईरान पर हमले के साथ ही इजराइल ने अपने देश के नागरिकों को ईरान की ओर मिसाइल हमलों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि ईरान की ओर से जवाबी हमला जरूर होगा. ऐसे में इजराइल रक्षा बल (Israel Defense Forces) ने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगहों के पास रहने चेतावनी भी जारी की है. वहीं, ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान में जिन जगहों पर हमला हुआ है, उनमें ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, ईरानी डिफेंस मिनिस्ट्री, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरानी एटॉमिक एनर्जी एजेंसी भी शामिल है. यह भी जानकारी आ रही है कि इस हमले में अमेरिका भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है. ऐसे हालात में ईरान में रह रहे व‍िदेशी नागरिकों के ल‍िए एडवाइजरी भी जारी की गई है. ब्रिटेन ने इजराइल और ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि यह ट्रैवल एडवाइजरी इजराइल और फिलिस्तीन के लिए है. माना जा रहा है कि ईरान हर हाल में इजराइल पर जवाबी हमला करेगा. 

Summary: Israel Attack on Iran Live: इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला करके दुनिया के अन्य देशों की भी टेंशन बढ़ा दी है. ईरानी भी जवाबी हमला कर सकता है.

Live Updates

21:19 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: ईरान पर सेक्रेटरी-जनरल का बयान

LIVE Israel Attacks Iran: 'मिडिल ईस्ट में आज हुई मिलिट्री बढ़ोतरी की निंदा करता हूं. ईरान के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स और इजराइल का बल प्रयोग, और उसके बाद पूरे इलाके में ईरान का जवाबी हमला, इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा को कमज़ोर करता है.'

सभी सदस्य देशों को यूनाइटेड नेशंस के चार्टर सहित इंटरनेशनल कानून के तहत अपनी ज़िम्मेदारियों का सम्मान करना चाहिए. चार्टर साफ तौर पर “किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक आज़ादी के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी, या यूनाइटेड नेशंस के मकसद के खिलाफ किसी भी दूसरे तरीके” पर रोक लगाता है.

'मैं दुश्मनी को तुरंत खत्म करने और तनाव कम करने की अपील करता हूं. ऐसा न करने पर आम लोगों और इलाके की स्थिरता के लिए गंभीर नतीजों वाले बड़े इलाके में टकराव का खतरा है. मैं सभी पार्टियों को तुरंत बातचीत की टेबल पर लौटने के लिए ज़ोर देकर कहता हूं.'

'मैं फिर से कहता हूं कि UN चार्टर समेत इंटरनेशनल कानून के हिसाब से इंटरनेशनल झगड़ों को शांति से सुलझाने का कोई दूसरा तरीका नहीं है. चार्टर इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा बनाए रखने का आधार देता है.'

20:41 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran:   मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण  अबू धाबी एयरपोर्ट पर यात्री फंसे

LIVE Israel Attacks Iran:  संयुक्त अरब अमीरात से खबर आ रही है कि मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण अबू धाबी एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हुए हैं.

#WATCH | संयुक्त अरब अमीरात: मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण अबू धाबी एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हुए हैं। pic.twitter.com/gh2GgEfxdW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

19:02 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran:  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की UN सिक्युरिटी काउंसिल की अर्जेंट मीटिंग बुलाने की मांग

LIVE Israel Attacks Iran:  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को ईरान पर US और इज़राइल के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद UN सिक्युरिटी काउंसिल की अर्जेंट मीटिंग बुलाने की मांग की और कहा कि ये हमले रुकने चाहिए.

18:59 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran:  ईरान-US के हमले में ईरान को नुकसान, ईरान के टॉप IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत

LIVE Israel Attacks Iran:  US और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में तबाही नजर आने लगी है. ईमारतों को नुकसान पहुंचा. इसके साथ ताजा जानकारी मिली है कि बढ़ते संघर्ष के बीच हमलों में ईरान के टॉप IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत हो गई. 

18:39 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: दक्षिणी ईरान के गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में ईरान-US का हमला, 40 लोगों की मौत

LIVE Israel Attacks Iran:  US और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान के कई शहरों में इमारतें खंडहर में तब्दील नजर आईं. ईरान के सरकारी मीडिया का दावा है कि दक्षिणी ईरान के गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में 40 लोगों की मौत हो गई. 

18:34 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: दक्षिणी तेहरान के आज़ादी स्क्वायर के आसमान में धुआं, कई लोगों की गई जान

LIVE Israel Attacks Iran:  US और इज़राइल के हमलों के बाद दक्षिणी तेहरान के आज़ादी स्क्वायर से धुआं उठता देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. 

#WATCH ईरान: US और इज़राइल के हमलों के बाद दक्षिणी तेहरान के आज़ादी स्क्वायर से धुआं उठता देखा गया।

(वीडियो सोर्स: WANA via Reuters) pic.twitter.com/oOSLhaiHxS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

16:48 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: ईरान की दागी मिसाइलों को इज़राइली एयर डिफेंस सिस्टम इंटरसेप्ट किया

LIVE Israel Attacks Iran:  इज़राइली एयर डिफेंस सिस्टम ने यरुशलम और सेंट्रल इज़राइल के ऊपर मिसाइलों को उस समय इंटरसेप्ट किया जब मिलिट्री ने कहा कि उसने ईरान से लॉन्च किए गए मिसाइल हमले का पता लगाया है.

16:33 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran:  एयर इंडिया ने मिडिट ईस्ट के लिए सभी फ्लाइट्स रोकीं

LIVE Israel Attacks Iran: मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति बन गई है. इजराइल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन रोअरिंग लायन शुरू किया है और वह अमेरिका के साथ मिलकर हमले कर रहा है. वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका समर्थित देशों के 7 ठिकानों पर हमले किए हैं. इस बीच एयर इंडिया (Air India) ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी सभी हवाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में बन रहे हालात को देखते हुए सभी जगहों के लिए एयर इंडिया के सभी फ्लाइट रोक दी गई हैं.

16:13 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: असदुद्दीन ओवैसी  ने की ईरान -इजराइल में फंसे 60,000 भारतीयों को वापस लाने की मांग

LIVE Israel Attacks Iran:  हैदराबाद में पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ईरान में जो 50,000 और इज़राइल में जो 10,000 भारतीय नागरिक हैं उन्हें वापस लाया जाए. 

#WATCH | हैदराबाद: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि ईरान में जो 50,000 और इज़राइल में जो 10,000 भारतीय नागरिक हैं उन्हें वापस लाया जाए..." pic.twitter.com/Df7ZmDoeVf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

15:33 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran:  ईरान का पलटवार शुरू, सऊदी, कतर से यूएई तक धमाके; अमेरिका के 7 सैन्य बेस पर मिसाइलें दागीं

LIVE Israel Attacks Iran: इजराइल के हमले के बाद ईरान ने पलटवार शुरू कर दिया है.  ईरान ने जिन देशों को निशाना बनाया है उनमें कतर, बहरीन, कुवैत,सऊदी, जॉर्डन और अबू धाबी शामिल हैं. हमले के वीडियो बहुत ही भयावह हैं. कई शहरों में धुएं का गुबार देखा जा रहा है.  

15:11 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran:  गाजा के साथ बॉर्डर के 500 मीटर के अंदर यात्रा न करने की हिदायत, एफसीडीओ का अलर्ट जारी

LIVE Israel Attacks Iran:  विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) अब इजरायल और फिलिस्तीन की जरूरी यात्रा को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर यात्रा न करने की सलाह दे रहा है. एफसीडीओ ने चेताया है कि गाजा के साथ बॉर्डर के 500 मीटर के अंदर यात्रा  करें.  इसके अलावा, एडवाइजरी में वेस्ट बैंक, तुलकरम गवर्नरेट, जेनिन गवर्नरेट और टुबास गवर्नरेट और रूट 90 को भी शामिल किया गया है. यहां पर ईरान हमले कर सकता है.  

14:41 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइल के बाद ईरान का पलटवार, कतर में US बेस अल उदीद पर किया हमला

LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने राजधानी तेहरान में हुए हमले के बाद कतर में अमेरिका के मिलिट्री बेस अल उदीद पर हमला बोल दिया है. यह हमला कितना खतरनाक या कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. 

14:37 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का ट्वीट, बताया- अमेरिका भी ईरान से जंग में है साथ

LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया- इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया. मैं अपने महान दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं. इस खूनी आतंकवादी शासन को परमाणु हथियारों से लैस होने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए, जिससे वह पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन सके. हमारा जॉइंट ऑपरेशन बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के लिए हालात बनाएगा. हम साथ खड़े रहेंगे, साथ लड़ेंगे और साथ मिलकर हम इज़राइल की हमेशा-हमेशा के लिए रक्षा करेंगे.

14:30 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं: सूत्र

LIVE Israel Attacks Iran: एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. इज़राइल ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ पहले से हमला किया है, जिसमें तेहरान में कई धमाके होने की खबर है.

14:09 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: ईरान के खिलाफ किया गया प्रिवेंटिव मिसाइल हमला : इजारइली मंत्री

LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें  आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है.  एक U.S. अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि अमेरिका ने भी ईरान पर हमले में हिस्सा लिया है और हमले भी कर रहा है. 

#WATCH | तेहरान, ईरान | इज़राइली रक्षा मंत्री ने कहा, "इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है..."

वीडियो ईरान में हमले के बाद का है, जब आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है।

U.S. ने (ईरान) हमले में हिस्सा लिया था और हमले भी कर रहा था: एक U.S. अधिकारी ने वॉल… pic.twitter.com/zQgKrO9vyM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

14:03 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइल में भारतीय दूतावास ने किया अलर्ट जारी, कहा- हर समय रहें चौकन्ने

LIVE Israel Attacks Iran: ईरान द्वारा इजराइल पर हवाई हमले की आशंका को देखते हुए इज़राइल में भारतीय दूतावास ने अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें. भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें. 

इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से… pic.twitter.com/qf5oDVHMAF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

14:00 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर किया अलर्ट,  जॉर्डन में सभी नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह

LIVE Israel Attacks Iran: इजराइल के ईरान पर हमले के बीच जॉर्डन के हशमाइट किंगडम में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया है कि इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए जॉर्डन में सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें. इसमें कहा गया है कि सुरक्षित रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का ध्यान से पालन करें. जॉर्डन में सभी भारतीय पर्यटकों को यह भी सलाह दी जाती है कि कमर्शियल फ्लाइट्स का ऑपरेशन रुक जाए उससे पहले वे तुरंत देश छोड़ दें। किसी भी इमरजेंसी में और कोई भी दूतावास से 00962-770 422 276 पर संपर्क कर सकता है.

जॉर्डन के हशमाइट किंगडम में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए, जॉर्डन में सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का ध्यान से पालन करें। जॉर्डन में सभी भारतीय पर्यटकों… pic.twitter.com/40XNDwOZcQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

13:57 (IST) 28 Feb 2026

LIVE Israel Attacks Iran: ईरान कर सकता है पलटवार, इजराइल में बज रहे सायरन

LIVE Israel Attacks Iran: यरुशलम और तेल अवीव में सायरन सुनाई दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बचाव के लिए हमला किया है. इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इज़राइल की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंकाओं के लिए तैयार किया जा सके.

#WATCH | इज़राइल | यरुशलम और तेल अवीव में सायरन सुनाई दे रहे हैं। इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बचाव के लिए हमला किया है।

इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में "इज़राइल की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंकाओं के लिए… https://t.co/a0wwn8GgZG pic.twitter.com/EX6rG51iYn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

13:47 (IST) 28 Feb 2026