Home > देश > कौन हैं एम आर पल्लवी? 8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी नहीं टूटा जज्बा, गली-गली प्रचार कर बनीं टीवीके से MLA

कौन हैं एम आर पल्लवी? 8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी नहीं टूटा जज्बा, गली-गली प्रचार कर बनीं टीवीके से MLA

Who is MR Pallavi: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की टीवीके पार्टी ने इतिहास रच दिया. चेन्नै के थिरु वी का नगर सीट से एम आर पल्लवी ने चुनाव जीता. उनकी संघर्ष की कहानी काफी प्रेरणादायी है. 8 महीने की प्रेंग्नेंट होने के बाद उन्होंने जमकर प्रचार किया.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 5, 2026 6:21:19 PM IST



साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसा हुआ कि सारे रिकॉर्ड धरे के धरे रह गए. एक्टर-पॉलिटिशियन विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु की सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी. चेन्नै शहर के अलग-अलग विधानसभा सीटों से कुल 53 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं. लेकिन इनमें से दो महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. चेन्नै के थिरु वी का नगर सीट से जीतने वाली विधायक एम आर पल्लवी ने 8 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद खूब प्रचार प्रसार किया और जीत हासिल की. 

कौन हैं एमआर पल्लवी?

चेन्नै के थिरु वी का नगर विधानसभा सीट से टीवीके उम्मीदवार एम आर पल्लवी ने जीत हासिल की. उन्होंने 22,333 वोटों से अपनी सीट अपने नाम की. वह आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं. इसके बावजूद उन्होंने भीषण गर्मी में जमकर प्रचार प्रसार किया. इतना ही नहीं, उन्हें चलने में काफी दिक्कत होती थी और एक बार तो वह डिहाइड्रेशन की वजह से बेहोश हो गईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. इसका नतीजा ये रहा कि टीवीके से विधायक बन गई हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: Who is Ajay Pal Sharma: कौन हैं अजय पाल शर्मा? यूपी के असली ‘सिंघम’, 500 से ज्यादा एनकाउंटर; बंगाल में एंट्री से मचा बवाल

चुनाव प्रचार के दौरान क्या कहा था?

एम आर पल्लवी ने चुनावी प्रचार प्रसार में अथक मेहनत के बाद जीत हासिक की. और कहा कि मेरा निर्वाचन क्षेत्र पिछड़ा हुआ है और यहां बहुत काम करने की जरूरत है. मैं इसे भगवान द्वारा लोगों की सेवा करने के लिए दिया गया एक अवसर मानती हूं. आपको बता दें कि टीवीके से दो महिला उम्मीदवार चुनाव के लिए खड़ी थीं और दोनों ने जीत हासिल की. 

इतने प्रत्याशी उतरे थे चुनावी मैदान में

चेन्नै की विभिन्न विधानसभा सीटों पर कुल 53 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं, जिनमें 20 स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल थीं. वहीं 33 उम्मीदवार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से थीं. इनमें डीएमके की 2, एआईएडीएमके की 3, टीवीके की 2 और बीजेपी की 12 महिला उम्मीदवार थीं, जबकि एनटीके ने भी 12 महिलाओं को टिकट दिया था. 

Advertisement