Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चीम बंगाल में हुए चुनाव के बाद लगातार हिंसा की खबरे सामने आ रही हैं. नतीजे आने के बाद से ही बंगाल में अच्छा-खासा बवाल देखने को मिल रहा है. कार्यकर्ताओं की मौत से लेकर मीट दुकानों में तोड़-फोड़ तक, लगातार हिंसा की खबरे सामने आ रही हैं. वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिससे न सिर्फ BJP बल्कि TMC भी घबरा गई है. दरअसल, बंगाल के जाने-माने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
कौन हैं चंद्रनाथ?
पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंद्रनाथ के सिर में तीन गोलियां लगी थीं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वारदात बुधवार रात मध्यमग्राम में बाइक सवार हमलावरों ने की. वहीं खबर है कि चंद्रनाथ, सुवेंदु के बहुत करीबी सहयोगी थे; पिछले पांच सालों से वो नेता की सभी राजनीतिक गतिविधियों को संभालने का काम कर रहे थे.
ऐसे दिया हत्या को अंजाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेलमेट पहने, बाइक सवार हमलावरों ने सबसे पहले मध्यमग्राम के दोहरिया के पास चंद्रनाथ की कार को रोका. इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. चंद्रनाथ के अलावा, फायरिंग के दौरान उनके ड्राइवर को भी गोलियां लगीं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. इस बीच, घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए.
वहीं अब कहा जा रहा है कि हमलावरों ने बहुत करीब से गोलियां चलाईं, जिसकी वजह से चंद्रनाथ की मौके पर ही मौत हो गई. कार की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें विंडशील्ड पर गोली के तीन निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. यह भी पता चला है कि हमलावरों के द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी. BJP नेता पूरी रात एक-एक करके घटनास्थल पर पहुंचते रहे, और सुवेंदु अधिकारी भी वहां पहुंच गए. इस बीच, TMC ने देर रात सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
Suvendu’s PA Chandranath Rath was shot Dead at POINT-BLANK range in Madhyamgram while speaking to locals beside his black Scorpio.#westbengalelections26 pic.twitter.com/3mpGyx2HaS
— Vishalpotterofficial (@vishalpott60095) May 6, 2026
क्या बोली TMC
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पार्टी ने कहा कि हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. हम पिछले तीन दिनों में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में तीन बाकी TMC कार्यकर्ताओं की हत्याओं की भी निंदा करते हैं. वहीं अब आरोप है कि ये हिंसक वारदातें BJP समर्थित बदमाशों ने कीं, जबकि उस समय ‘आचार संहिता’ (Model Code of Conduct) लागू थी. उसी पोस्ट में पार्टी ने आगे कहा: “हम इस मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें अदालतों की निगरानी में CBI जांच भी शामिल हो, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और बिना किसी देरी के उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जा सके. लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है.” दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.