Howrah Gangster Akash Singh Video: पश्चिम बंगाल के हावड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गैंगस्टर आकाश सिंह को हिरासत में लेकर अपराध के दृश्यों को रिक्रिएट करने के लिए पहुंची. हालांकि, पुलिस की इस कदम की वजह से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. इसको लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को सार्वजनिक इलाकों में केवल एक बनियान और शॉर्ट्स पहनाकर घुमाया.
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला रविवार का है. हावड़ा पुलिस की एक टीम आकाश सिंह को पुराने मामलों से जुड़े कई कथित अपराध स्थलों पर ले गई ताकि घटनाओं के क्रम को फिर से बनाया जा सके.
पुलिस ने क्या कहा?
जानकारी के अनुसार, यह अभियान मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट करने का उद्देश्य यह समझना था कि कथित अपराधों को कैसे अंजाम दिया गया और इसमें कौन शामिल था और पूरा आपराधिक नेटवर्क कैसे काम करता था.
ममता बनर्जी के शासन में आकाश सिंह बड़ा गैंगस्टर था। उनकी तूती बोलती थी। आज शुभेंदु अधिकारी राज में पुलिस इस गैंगस्टर की कच्छे बनियान में सड़क पर परेड करवा रही है। pic.twitter.com/BgaWz85yqT
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) May 24, 2026
कौन हैं आकाश सिंह
इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी को भारी सुरक्षा के बीछ शहर के विभिन्न हिस्सों में ले जाया गया. पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, उसे उन स्थानों पर ले जाया गया जो पहले से दर्ज मामलों से जुड़े थे. ऐसे में अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर आकाश सिंह कौन हैं. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकाश सिंह पर हावड़ा में एक वसूली रैकेट चलाने का आरोप है. उस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. जिसमें एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाना भी शामिल है.बताया जा रहा है कि पुलिस अब उससे जुड़े पुराने और लंबित मामलों की फिर से जांच कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.
यह भी पढ़ें – ‘कॉकरोच’ के चक्कर में कहीं बर्बाद न हो जाएं आप! खाली हो सकता है आपका अकाउंट, पुलिस ने दी चेतावनी