Home > देश > West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में बड़ा उलटफेर, 15 साल बाद ममता बनर्जी की सत्ता पर खतरा; क्या इस बार खिल पाएगा कमल?

West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में बड़ा उलटफेर, 15 साल बाद ममता बनर्जी की सत्ता पर खतरा; क्या इस बार खिल पाएगा कमल?

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को सामने आ जाएंगे. बंगाल की जनता और सभी पार्टियों का इंतजार उस दिन खत्म हो जाएगा. लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं. जिसनें बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

By: Preeti Rajput | Published: April 29, 2026 9:08:07 PM IST



West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. इस फेज की 142 सीटों पर 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. ऐसे में सभी की निगाहें चुनावों के नतीजों पर टिकी हुई हैं. सभी को इंतजार है कि बंगाल में ममता दीदी का राज कायम रहेगा या फिर इस बाद भाजपा कमल खिलाने में कामयाब हो जाएगी?  

दो चरण में हुए मतदान 

बंगाल की 194 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान पूरे किए गए है. यानी सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है. एग्जिट पोल सर्वें के अनुसार, ममता बनर्जी की सत्ता से इस बार विदाई लेती हुई नजर आ रही है. बंगाल में आखिरकार 15 साल बाद भाजपा अपने कमल खिलाने में इस बार कामयाबी की तरफ आगे बढ़ रही है. 

P-MARQ के एग्जिट पोल के मुताबिक 

टीएमसी-118-138 सीटें
बीजेपी-150-175 सीटें

चाणाक्या के एग्जिट पोल

टीएमसी-130-140 सीटें
बीजेपी-150-160 सीटें

Peoples Pulse एग्जिट पोल

टीएमसी-178-189 सीटें
बीजेपी-95-110 सीटें

इस बार किसकी जीत?

अब तक आए एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मिले-जुले परिणाम का अनुमान लगाया गया है. तीन में से दो पोलस्टर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मामूली बढ़त के साथ जीत दिला रहे हैं, जबकि एक पोलस्टर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बड़ी जीत का अनुमान लगा रहा है.

Advertisement