Mamata Banerjee Reacts West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 200 से अधिक सीटों का आंकड़ा पार कर लिया वहीं तृणमूल कांग्रेस की हार हुई. यहां तक कि ममता बनर्जी अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर भी हार गईं. परिणाम घोषित होने के अगले दिन मंगलवार (05 मई, 2026) को ममता बनर्जी ने पत्रकार वार्ता में भाजपा को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने TMC की हार के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर हराया.
जंग रहेगी जारी
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली हार को एक तरह से स्वीकार किया और नहीं भी. ममता बनर्जी ने कहा कि वह हारी नहीं हैं बल्कि हराया गया है. यहां पर बता दें कि इस चुनाव में ममता बनर्जी ने सिर्फ सत्ता ही नहीं गंवायी बल्कि अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर भी हार गईं.
अखिलेश यादव बुधवार को करेंगे मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन ने मुझे फ़ोन किया. INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारी एकता और भी मज़बूत होगी. अखिलेश ने मुझसे पूछा कि क्या वह आज आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कल आने को कहा. इसलिए वह कल आएंगे. सभी लोग एक-एक करके आएंगे.
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फ़ोन किया। INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले… pic.twitter.com/asnZBAu1Va
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
INDIA गठबंधन को करूंगी मजबूत
मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ़ है. मैं एक आम नागरिक की तरह INDIA गठबंधन को मज़बूत करूंगी। अब मेरे पास कोई पद नहीं है, इसलिए मैं एक आम इंसान हूं. इसलिए, आप यह नहीं कह सकते कि मैं अपने पद का इस्तेमाल कर रही हूं. अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं. मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है. इन 15 सालों में मैंने अपनी पेंशन से एक भी पैसा नहीं निकाला है. मैं वेतन के तौर पर एक भी पैसा नहीं ले रही हूं, लेकिन अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं.
यहां पर बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव में 293 सीटों पर वोटिंग हुई. नतीजे सामने आए तो टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई. भाजपा को 206 सीटें जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 80 सीटें अधिक सीटें नहीं मिलेंगी.