West Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Assembly election 2026) में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि 9 मई को पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. कोलकाता में 8 मई को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें शुभेंदु अधिकारी के नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है.
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधायक दल के नेता के नाम का एलान करेंगे. इसके अलावा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी बैठक में मौजूद रहेंगे.
सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश
विधायक दल का नेता बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें – बंगाल की वो सीट जहां 24 घंटे से चल रही है काउंटिंग, अभी तक नहीं आया रिजल्ट; जानें क्यों हो रही देरी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिलीं 207 सीटें
पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में मतदान होने के बाद 4 मई को नतीजे सामने आए. जिसमें बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल की. टीएमसी की करारी हुई. बीजेपी ने 207 सीटें हासिल की, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटें जीती हैं. इसके अलावा, कांग्रेस को 2 और AJUP को 2 सीटें मिली है. CPI(M) को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है.
सुवेंदु अधिकारी ने ममता को एक बार फिर हराया
2026 के चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गई. उन्हें बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने हराया. सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हरा दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव हराया था.
अग्निमित्रा पॉल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि अग्निमित्रा पॉल को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. अग्निमित्रा को दिल्ली बुलाया गया है. अग्निमित्रा ने चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संकल्प पत्र जारी करने के दौरान मंच का संचालन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आसनसोल में सभा के दौरान भी मंच का संचालन किया था. बतातें चलें कि अग्निमित्रा 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं.