Home > देश > West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

By: Sohail Rahman | Last Updated: June 1, 2026 12:02:37 PM IST



West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन में आयोजित किया गया और राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें शपथ दिलाई. भारत के संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 44 मंत्री हो सकते हैं.

जिन 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष शामिल थे. इनके अलावा, स्वपन दासगुप्ता, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष ने भी शपथ ली. इसके अलावा, बीजेपी विधायक राजेश महता, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री (MoS) के रूप में शपथ ली.

कैबिनेट रैंक

दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, सपन दासगुप्ता, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, डॉ. शरदवत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, अजय कुमार पोद्दार, दूधकुमार मंडल



राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राजेश महतो, इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय

यह भी पढ़ें – Honey Trap: पहले दोस्ती, फिर दबाव! हुस्न का जाल बिछाकर सेना तक पहुंचने की कोशिश; ISI का एजेंट नेटवर्क हुआ बेनकाब

राज्य मंत्री

जुएल मुर्मू, डॉ. हरेकृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियारचंद बाउरी, विशाल लामा, दिवाकर घरामी, शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, मौमिता विश्वास मित्रा, गार्गी घोष दास, उमेश रॉय, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, कलिता मांझी, बिराज विश्वास, दीपांकर जाना, सुमना सरकार, अमिया किस्कू.

यह भी पढ़ें – क्या एक से ज्यादा Pan Card रखने पर हो सकती है सजा? कितना लगेगा जुर्माना, जानें इससे जुड़े कानूनी नियम

Advertisement