Home > देश > West Bengal BJP Government Oath Ceremony: 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार, कब होगा सीएम के नाम का खुलासा

West Bengal BJP Government Oath Ceremony: 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार, कब होगा सीएम के नाम का खुलासा

West Bengal BJP Government Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में आगामी शनिवार (9 मई, 2026) को नई सरकार का गठन होगा. राजभवन में फिलहाल सीएम समेत कुछ चुनिंदा मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.

By: JP Yadav | Last Updated: May 6, 2026 4:18:48 PM IST



West Bengal BJP Government Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में आगामी शनिवार (09 मई, 2026) को नई सरकार का गठन हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को राजधानी कोलकाता के चर्चित और एतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. बताया जा रहा है कि  फिलहाल सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा चुनिंदा मंत्री ही शपथ ग्रहण लेंगे. कुछ दिनों बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे आयोजित होगा. कहा जा रहा है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय़ मंत्रिमंडल के कई सहयोगी मौजूद रहेंगे. 

क्यों होगा 9 मई की तारीख को शपथ ग्रहण समारोह

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने बहुत सोच-समझकर 9 मई की तारीख चुनी है. दरअसल, 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन होता है. सूत्रों के मुताबिक, इसलिए 9 मई की तारीख का चयन किया गया है. 

कौन दिलाएगा सीएम पद की शपथ

9 मई को नियमानुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद चुनिंदा मंत्री शपथ ले सकते हैं. कुछ महीने पहले ही राज्यपाल बनाए गए सीवी आनंद बोस नई सरकार के मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. सूत्रों के मुताबि, इस बार शपथ ग्रहण समारोह भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोगों के आने की बात कही जा रही है.  ऐसे में सुरक्षा के साथ कई अन्य दूसरे इंतजाम करने की तैयारी शुरू हो गई है. 

ये मुख्यमंत्री भी कर सकते हैं शिरकत

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ
मध्य प्रदेश: मोहन यादव
राजस्थान: भजन लाल शर्मा
छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय
बिहार: सम्राट चौधरी
हरियाणा: नायब सिंह सैनी
असम: हिमंत बिस्वा सरमा
अरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू
गोवा: प्रमोद सावंत
त्रिपुरा: माणिक साहा
ओडिशा: मोहन चरण माझी
महाराष्ट्र: देवेन्द्र फड़णवीस
दिल्ली (UT): रेखा गुप्ता

यह भी पढ़ें: ममता दीदी से भी तेज हैं अग्निमित्रा पॉल, बन सकती हैं बंगाल की अगली सीएम, 23 क्रिमिनल केसों में आरोपी

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 294 में से 206 सीटें जीती हैं. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 15 साल के शासन के बाद घटकर 80 सीटों पर सिमट गई है. टीएमसी पिछले डेढ़ दशक से सत्ता में थी. वहीं, एक सीट पर 4 तक मतगणना पूरी नहीं हो सकी थी (चुनाव आयोग के अनुसार इस सीट पर टीएमसी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि एक अन्य सीट फ़ाल्टा पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा.

Advertisement