West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. यहां तक की पार्टी के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चुनाव हार गईं. यहीं उनके 22 मंत्रियों को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. टीएमसी सरकार के कुल 35 मंत्रियों ने चुनाव लड़ा था. इन हार से पार्टी में हाहाकार माचा हुआ है.
इस तरह अगर पश्चिम बंगाल चुनाव को देखें तो मतदाताओं ने न केवल उम्मीदवारों के खिलाफ वोट दिया है, बल्कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के मुख्य नेतृत्व को ही नकार दिया है. महिला एवं बाल विकास, उद्योग, आवास, बिजली, शिक्षा, परिवहन और पिछड़े वर्गों जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभालने वाले मंत्रियों को मतदाताओं ने पूरी तरह से नकार दिया.
बीजेपी की पूर्णिमा चक्रवर्ती ने शशि पांजा को हराया
टीएमसी के उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पांजा श्यामपुकुर निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी की पूर्णिमा चक्रवर्ती से 14600+ वोटों से हार गए. पूर्व टीएमसी मंत्री निर्मल माझी गोघाट सीट पर बीजेपी के प्रशांत दिगार से 49500+ वोटों से हार गए.
इसके अलावा टीएमसी के उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा दिनहाटा सीट पर बीजेपी के अजय रे से 17400+ वोटों से हार गए. टीएमसी मंत्री, वरिष्ठ नेता और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी, जो टीएमसी का एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा भी हैं, मोंटेश्वर सीट पर बीजेपी के सैकत पांजा के खिलाफ 14700+ वोटों से हार गए.
पश्चिम बंगाल के सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार दुर्गापुर पूर्व सीट पर BJP के चंद्र शेखर बनर्जी से 30,900 से ज़्यादा वोटों के भारी अंतर से हार गए. TMC की वरिष्ठ नेता और पर्यावरण मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य दम दम उत्तर सीट पर BJP के सौरव सिकदर से 26,400 से ज़्यादा वोटों के अंतर से हार गईं.
2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हारने वाले 22 मंत्री
1. ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री) — भवानीपुर (159)
2. अरूप विश्वास (आवास, बिजली) — टॉलीगंज (152)
3. ब्रात्य बसु (उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा) — दम दम (114)
4. चंद्रिमा भट्टाचार्य (पर्यावरण, वित्त, कार्यक्रम निगरानी) — दम दम उत्तर (110)
5. शशि पांजा (उद्योग, वाणिज्य और उद्यम; महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण) — श्यामपुकुर (166)
6. सुजीत बोस (अग्नि और आपातकालीन सेवाएं) — बिधाननगर (116)
7. इंद्रनील सेन (तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास; पर्यटन) — चंदननगर (189)
8. बेचाराम मन्ना (कृषि विपणन) — सिंगुर (188)
9. स्वपन देबनाथ (पशु संसाधन विकास) — पूर्वस्थली दक्षिण (268)
10. बुलु चिक बराइक (पिछड़े वर्ग कल्याण, जनजातीय विकास) — माल (20)
11. प्रदीप कुमार मजूमदार (सहकारिता, पंचायत और ग्रामीण विकास) – दुर्गापुर पुरबा (276)
12. बिरबाहा हांसदा (वन, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार) – बिनपुर (237)
13. मानस रंजन भुनिया (सिंचाई और जलमार्ग, जल संसाधन जांच और विकास) – सबंग (226)
14. मोलॉय घटक (श्रम) – आसनसोल उत्तर (281)
15. सिद्दीकुल्लाह चौधरी (जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवाएँ) – मोंटेश्वर (263)
16. उदयन गुहा (उत्तरी बंगाल विकास) – दिनहाटा (7)
17. संध्यारानी टुडू (पश्चिमांचल उन्नयन मामले) – मनबाज़ार (243)
18. बंकिम चंद्र हाजरा (सुंदरबन मामले) – सागर (132)
19. उज्ज्वल बिस्वास (विज्ञान और प्रौद्योगिकी और जैव-प्रौद्योगिकी) – कृष्णानगर दक्षिण (85)
20. स्नेहासिस चक्रवर्ती (परिवहन) – जंगीपारा (195)
21. श्रीकांत महतो – राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले) – सालबोनी (234)
22. सत्यजीत बर्मन – राज्य मंत्री (स्कूल शिक्षा) – हेमताबाद (33)