Home > देश > तमिलनाडु में बज गयी ‘सीटी’, विजय थलापति के राजनीतिक डेब्यू का जनता ने किया दिल खोलकर स्वागत

तमिलनाडु में बज गयी ‘सीटी’, विजय थलापति के राजनीतिक डेब्यू का जनता ने किया दिल खोलकर स्वागत

TVK Election Results 2026: एक्टर विजय सियासत के पर्दे पर सिनेमाई डेब्यू करते नजर आ रहे हैं. टीवीके का चुनाव चिह्न ‘सीटी’ है और कहना गलत नहीं होगा कि टीवीके ने तमिलनाडु में सीटी बजाकर जीत का आगाज कर दिया है.

By: Shivangi Shukla | Last Updated: May 4, 2026 12:27:20 PM IST



TVK Election Results 2026: जब सिनेमा के खिलाड़ी राजनीति में उतरते हैं तो जन-समर्थन उनके पास होता है, लेकिन जैसा समर्थन विजय थलापति को मिला है, वैसा कम ही देखने को मिलता है. 

तमिलनाडु की जनता ने ‘सीटी’ बजाकर विजय थलापति को अपना समर्थन दे दिया है और चुनाव के रुझानों के अनुसार विजय बहुमत में तमिलनाडु में सरकार बना सकते हैं. 

शुरुआती रुझानों से मिली बढ़त

विजय थलापति की पार्टी TVK है, जिसका चुनाव चिह्न ‘सीटी’ है. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन जब उन्होंने राजनीति में करियर बनाने का निर्णय लिया तब किसी को अंदाजा नहीं था कि विजय बहुमत में सरकार बना सकते हैं. तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है और अभी तक के रुझानों के अनुसार TVK आगे चल रही है. तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK 50 सीटों के अंदर ही सिमटती नजर आ रही है और विजय की नई नवेली पार्टी सबको मात देती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें:-कौन हैं विजय थलापति? जिन्होंने तमिलनाडु चुनाव में दिखाया दम, जानें एक्टर से पॉलिटिशयन बनने का सफर

त्रिशा कृष्णन का जन्मदिन 

संयोगवश जिस दिन तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव रिजल्ट आना है, उसी दिन अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का जन्मदिन भी है. बता दें कि त्रिशा को कथित तौर पर विजय थलापति की गर्लफ्रेंड माना जाता है. त्रिशा आज तिरुपति बालाजी का दर्शन करने भी पहुंची, जिसे लोग विजय थलापति की जीत की प्रार्थना  जोड़कर देख   रहे हैं.  

Advertisement