Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक हैरान कर देने वाला मोड़ सामने आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ ऐसा पता चला है, जिसके बारे में पुलिस भी चूक गई. एम्स भोपाल में ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम हुआ. यहां पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी वही बेल्ट नहीं लेकर आए, जिसके लिए दावा किया जा रहा था कि ट्विशा ने उसी बेल्ट से खुद को फांसी लगाई थी. ये सबसे जरूरी सबूत था, जिसे पुलिस टीम मिस कर गईं. इसके कारण कथित तौर पर फांसी लगाने वाली चीज का मिलान महिला के गले पर मिले निशानों से नहीं कर पाए. इसके कारण कहा जा रहा है कि सबूतों से छेड़छाड़ की गई है. वहीं पूरे देश में ट्विशा शर्मा के लिए न्याय की मांग की जा रही है.
2024 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, ट्विशा शर्मा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए समर्थ सिंह से हुई थी. 2024 में दोनों की मुलाकात हुई और दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली. 12 मई को ट्विशा ने कथित तौर पर भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित अपने ससुराल में फांसी लगा ली. वहीं ट्विशा के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि वे लोग लंबे समय से ट्विशा को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे. साथ ही ये आरोप भी लगाया गया है कि ससुराल वाले जांच को कमजोर करने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘अगर मना किया, तो तेरे पति को…’ जिसे माना मां, उसी ने कराया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पुलिस से हुई चूक
एसीपी रजनीश कश्यप को इस मामले की जांच सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से बेल्ट बरामद कर ली गई है. उन्होंने जांच अधिकारी की चूक को भी स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि फांसी के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी को घटनास्थल से जब्त किया गया था. हालांकि वे पोस्टमार्टम के लिए उसे जमा नहीं करा पाए. इस चूक के लिए भी जांच की जा रही है. संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. वहीं इस बात पर सवाल उठने के बाद वो रस्सी फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को सौंप दी गई.
घरवालों ने फंदे से क्यों उतारा शव?
ट्विशा शर्मा मौत की जांच के दौरान सवाल उठ रहा है कि पुलिस को बुलाए बिना ही ट्विशा के शव को फंदे से क्यों उतारा गया और उसे अस्पताल क्यों ले जाया गया? इस बारे में पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है. उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: मां-बाप बने हैवान! पहले दिया चिप्स, फिर मासूम पर हमला, सिर और पैर पर पत्थर से वार कर की हत्या