Trisha Krishnan may join TVK: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जीतकर साउथ के स्टार थलापति विजय ने इतिहास रच दिया. उनका राजनीति में आना एक अहम मोड़ साबित हुआ. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. इस जीत के कारण अभिनेता से राजनेता बने विजय से लोगों को बेहतर भविष्य की काफी उम्मीद हो गई हैं. ऐसे में अब ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी राजनीति में कदम रख सकती हैं.
राजनीति में शामिल हो सकती हैं तृषा कृष्णन
कहा जा रहा है कि TVK के नेता चाहते हैं कि तृषा कृष्णन पार्टी में शामिल हों और तिरुचिरापल्ली पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव लड़ें. बता दें कि थलपति विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्वी से चुनाव लड़ा था और वे दोनों ही सीटों पर जीत गए हैं. हालांकि नियमों के अनुसार, वो केवल एक ही सीट अपने पास रख सकते हैं और उन्हें दूसरी सीट खाली करनी होगी. उन्हें 14 दिनों के अंदर दूसरी सीट खाली करनी पड़ेगी. वो जिस सीट को छोड़ेंगे, उस पर उपचुनाव होगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि तृषा कृष्णन उस सीट से उपचुनाव लड़ेंगी.
कौन सी सीट अपने पास रखेंगे विजय?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो विजय पेरम्बूर सीट को अपने पास रखेंगे क्योंकि यहां पर जीत का अंतर काफी ज्यादा था. इसके अलावा वो जगह राज्य सचिवालय के काफी पास भी है. अगर ऐसा होगा तो तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट पर उपचुनाव होगा और तृषा कृष्णन वहां से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से किया संपर्क
वहीं चुनाव में जीत के बाद विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से संपर्क किया. उन्होंने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित करने का अनुरोध किया है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि थलपति विजय 7 मई को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.
विजय-तृषा के अफेयर की अटकलें
थलपति विजय के राजनीति में आने के बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी हुई है. उनकी पत्नी संगीता ने उनसे तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. वहीं उन्हें अक्सर तृषा के साथ देखा जाता है, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि तृषा ही वो एक्ट्रेस हैं, जिसके बारे में संगीता ने जिक्र किया. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ समय बाद तृषा और विजय शादी कर सकते हैं.