Home > देश > रेल यात्रियों का सफर हुआ मुश्किल, अब रात को नहीं मिलेगा भोजन! IRCTC का नियमों में बदलाव

रेल यात्रियों का सफर हुआ मुश्किल, अब रात को नहीं मिलेगा भोजन! IRCTC का नियमों में बदलाव

IRCTC NEWS: रेल यात्रियों के लिए ये खबर चौंकाने वाली हो सकती है. आईआरसीटीसी ने नियमों में वदलाव करते हुए रात के भोजन को बंद करने का निश्चय किया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार रात के भोजन को स्थगित करने का मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना बताया गया है.

By: Team InKhabar | Published: June 5, 2026 5:00:36 PM IST



IRCTC NEWS: रेल यात्रियों के लिए ये खबर चौंकाने वाली हो सकती है. आईआरसीटीसी ने नियमों में वदलाव करते हुए रात के भोजन को बंद करने का निश्चय किया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार रात के भोजन को स्थगित करने का मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना बताया गया है. इसके अंतर्गत रात को भोजनालय की सफाई का काम होगा. जिससे कि यात्रियों को साफ-सुथरा एंव स्वास्थयवर्धक भोजन मिल सकेगा. IRCTC ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है. अब रेल यात्रियों को घर से भोजन सुरक्षित करके लाना होगा. 

रात 11 बजे से 6 बजे तक सेवा रहेगी बाधित

IRCTC के अनुसार रात के भोजन की सेवा बंद कर दी गई है. अब रात 11 से 6 बजे तक रेलवे का भोजन यात्रियों को नहीं मिलेगा. रेलवे अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा. अब रात को भोजनालय की सफाई का काम होगा.

अवैध वेंडरो का बढ़ सकता प्रभाव

रात में पेंट्रीकार बंद होने से अवैध वेंडरों का का दबदबा बढ़ सकता है. अधिकृत वेंडरों की गैरमौजूदगी में खाने-पीने की वस्तुओं मे दाम का इजाफा, चाय-पानी की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. अवैध वेंडरों के भोजन में किसी प्रकार की खराबी होने पर इसकी शिकायत का कोई प्रावधान नहीं होगा. जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती हैं.

रेलवे की हो सकती है छवि खराब

अत्याधिक बढ़े हुए दामों का जनता पर गलत प्रभाव तो पड़ेगा ही साथ ही रेलवे की छवि भी खराब होने की पूरी संभावना है. रेलवे की छवि को बरकरार रखने के लिए रेलवे को कुछ जरुरी कदम उठाने होंगे. गौरतलब है कि रेल विभाग लगभग 700 से 800 करोड़ राजस्व कमाती है. अगर रेल यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिलती है, तो यकीनन रेलेवे की छवि को नुकसान होने की संभावना है.

Advertisement